फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Shivsena Aditya thackeray on CM Eknath shinde over Tata Airbus Project

Maharashtra: मैं होता तो इस्तीफा दे देता...शिंदे सरकार पर आदित्य ठाकरे का करारा हमला

Sun, 30 Oct 2022 12:21 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 30 Oct 2022 12:21 PM IST
सार

आदित्य ठाकरे ने कहा, असंवैधानिक सरकार के सत्ता में आने के बाद एक इंजन पूरी तरह फेल हो गया है। जो निवेश महाराष्ट्र में आना था वह दूसरे राज्यों में जा रहा है। 

विज्ञापन
Maharashtra: Shivsena Aditya thackeray on CM Eknath shinde over Tata Airbus Project
आदित्य ठाकरे - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार के लिए टाटा-एयरबस प्रोजेक्ट हाथ से निकल जाना सिर दर्द हो गया है। विपक्षी दल इसको लेकर शिंदे सरकार पर लगातार हमलावर हैं। शिवसेना नेता (उद्धव गुट) के नेता आदित्य ठाकरे ने इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के हाथ से निकल जाने का आरोप महाराष्ट्र सरकार पर लगाया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, सीएम शिंदे के विश्वासघात और महात्वाकांक्षाओं को लेकर राज्य पिछड़ने लगा है। एक रैली को संबोधित करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा, महाविकास अघाड़ी सरकार के समय में केंद्र के साथ हमारी डबल इंजन सरकार ने काफी अच्छा काम किया है। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र का निवेश दूसरे राज्यों में जा रहा 
ठाकरे ने कहा, असंवैधानिक सरकार के सत्ता में आने के बाद एक इंजन पूरी तरह फेल हो गया है। जो निवेश महाराष्ट्र में आना था वह दूसरे राज्यों में जा रहा है। उन्होंने कहा, जब हमारी सरकार थी तो सुभाष देसाई अपने कार्यकाल में 6.6 लाख करोड़ रुपये का निवेश महाराष्ट्र में लाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं डिप्टी सीएम होता तो इस्तीफा दे देता
इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, गलत निर्णयों के चलते देवेंद्र फडणवीस की छवि दांव पर लग गई है। उन्होंने उद्योग मंत्री उदय सामंत के इस्तीफे की मांग की, साथ ही कहा कि वर्तमान सरकार में अगर मैं डिप्टी सीएम होता तो अब तक पद से इस्तीफा दे दिया होता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed