फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra shiv sena ubt sanjay raut on mns alliance said No ego ready to take step ahead or back

Maharashtra: 'आगे या पीछे, कोई भी कदम उठाने को तैयार, अहंकार की कोई बात नहीं', मनसे से गठबंधन पर बोले राउत

Tue, 10 Jun 2025 03:00 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 10 Jun 2025 03:00 PM IST
सार

राज ठाकरे ने हाल ही में अपने एक बयान में कहा कि मराठी मानुष के हितों के लिए एकजुट होना मुश्किल बात नहीं है। उद्धव ठाकरे ने भी कहा है कि वे मतभेद भुलाकर महाराष्ट्र के हितों के लिए साथ काम करने को तैयार हैं।

विज्ञापन
maharashtra shiv sena ubt sanjay raut on mns alliance said No ego ready to take step ahead or back
संजय राउत, सांसद, शिवसेना यूबीटी - फोटो : ANI

विस्तार

शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत से जब मनसे से संभावित गठबंधन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि शिवसेना यूबीटी आगे या पीछे, कोई भी कदम उठाने को तैयार है और राजनीतिक अहंकार जैसी कोई बात नहीं है। राउत ने कहा कि मराठी मानुष की भलाई के लिए जो भी संभव होगा, वे करने के लिए तैयार हैं। शिवसेना यूबीटी और राज ठाकरे की मनसे के बीच गठबंधन को लेकर बीते कई दिनों से चर्चा चल रही है और दोनों तरफ से इसे लेकर सकारात्मक बयानबाजी भी सामने आई है। 
विज्ञापन


संजय राउत बोले- कोई अहंकार नहीं है
अब शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'हम आगे या पीछे, कोई भी कदम उठाने के लिए तैयार हैं और कोई राजनीतिक अहंकार की बात नहीं है।' संजय राउत का यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब मनसे ने हाल ही में एक बयान में कहा था कि अगर शिवसेना यूबीटी मनसे के साथ गठबंधन करना चाहती है तो उसके लिए शिवसेना यूबीटी को पहल करनी होगी। बीते दिनों राज ठाकरे ने एक पॉडकास्ट के दौरान शिवसेना यूबीटी के साथ संभावित गठबंधन को लेकर बयान दिया था। उसके बाद शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी गठबंधन को लेकर सकारात्मक बयान दिए, जिससे दोनों पार्टियों में गठबंधन की चर्चा छिड़ गई थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Maharashtra: तटकरे बोले- NDA में शामिल होना सामूहिक फैसला, NCP के दोनों धड़ों के साथ आने की अटकलें खारिज कीं
विज्ञापन
विज्ञापन


गठबंधन की चर्चाएं जारी
राज ठाकरे ने हाल ही में अपने एक बयान में कहा कि मराठी मानुष के हितों के लिए एकजुट होना मुश्किल बात नहीं है। उद्धव ठाकरे ने भी कहा है कि वे मतभेद भुलाकर महाराष्ट्र के हितों के लिए साथ काम करने को तैयार हैं। शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे ने अपने बयान में कहा कि मुंबई, मराठी लोगों और महाराष्ट्र के लिए साफ दिल और दिमाग से काम करने की इच्छा रखने वालों के साथ हम गठबंधन के लिए तैयार हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि अभी दोनों पार्टियों की तरफ से महज बयानबाजी हुई है और उससे आगे बात नहीं बढ़ी है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed