{"_id":"5f994973a04af65c0a1ea4d8","slug":"maharashtra-shiv-sena-mp-sanjay-jadhav-gets-life-threaten-police-lodges-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: शिवसेना सांसद संजय जाधव बोले- मुझे मारने के लिए दो करोड़ की सुपारी दी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: शिवसेना सांसद संजय जाधव बोले- मुझे मारने के लिए दो करोड़ की सुपारी दी
Wed, 28 Oct 2020 04:05 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 28 Oct 2020 04:05 PM IST
विज्ञापन
shiv sena
- फोटो : For Reference Only
महाराष्ट्र के परभणी से शिवसेना के सांसद संजय जाधव ने उनकी जान को खतरा होने की शिकायत की है। उन्होंने दावा किया कि एक गिरोह को उन्हें मारने के लिए दो करोड़ रुपये की सुपारी दी गई है।
विज्ञापन
लोकसभा सांसद ने अपने सहयोगियों के साथ नानालपेठ पुलिस थाने में मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार जाधव को 18 अक्तूबर को पता चला था कि एक कद्दावर व्यक्ति ने नांदेड़ में एक गिरोह को उन्हें मारने के लिए दो करोड़ रुपये में जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। संजय जाधव ने शिवसैनिक के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। शाखा प्रमुख की जिम्मेदारी के बाद वे शिवसेना के परभणी जिला अध्यक्ष बने। सांसद बनने से पहले वे दो बार शिवसेना के विधायक चुने गए।
विज्ञापन
2014 में संजय जाधव को शिवसेना ने लोकसभा प्रत्याशी के रूप में उतारा था, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की थी। इसके बाद 2019 में वो परभणी से दोबारा चुनाव जीतकर सांसद निर्वाचित हुए। हाल में उन्होंने सांसद पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। इसके बाद वो सुर्खियों में आए थे, लेकिन बाद में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भरोसा मिलने के बाद उन्होंने इस्तीफे का इरादा टाल दिया था।