फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Shiv Sena leader Sukant sawant arrested for burning his wife

Maharashtra: पत्नी को जलाकर मारने के आरोप में शिवसेना नेता गिरफ्तार, हत्या के बाद समुद्र में बहाई दी थी राख

Tue, 13 Sep 2022 01:59 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 13 Sep 2022 01:59 PM IST
सार

पुलिस ने बताया, सुकांत के अलावा उनके दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिनकी पहचान रुपेश सावंत और प्रमोद गावनांग के रूप में हुई है। इन तीनों पर हत्या, सबूत मिटाने और आपराधिक साजिश रचने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Maharashtra: Shiv Sena leader Sukant sawant arrested for burning his wife
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

महाराष्ट्र में शिवसेना नेता सुकांत सावंत को अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर मार देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि शिवसेना नेता ने अपनी दूसरी पत्नी की हत्या के बाद उनकी अस्थियों को समुद्र में बहा दिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया, सुकांत के अलावा उनके दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिनकी पहचान रुपेश सावंत और प्रमोद गावनांग के रूप में हुई है। इन तीनों पर हत्या, सबूत मिटाने और आपराधिक साजिश रचने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। तीनों आरोपियों को 19 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। 
विज्ञापन


पारिवारिक कलह के चलते हई थी हत्या
पुलिस ने बताया, 35 वर्षीय स्वप्निल, रत्नागिरी पंचायत समिति की पूर्व अध्यक्ष थीं। परिवारिक कलह के चलते उनके पति व शिवसेना नेता सुकांत सावंत ने उनकी हत्या की। एसपी मोहित कुमार गर्ग ने बताया, गणेश चतुर्थी के दिन तीनों आरोपियों ने महिला के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद दर्ज कराई थी रिपोर्ट 
हत्या के बाद सुकांत ने अपनी पत्नी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट खुद ही पुलिस में दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर मिले सबूतों के आधार पर  सुकांत सावंत को हिरासत में लिया था। पुलिस की पूछताछ में सुकांत ने अपना अपराध कबूल किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed