फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Shiv Sena CM Uddhav Thackeray on BJP Eknath Khadse Government falling -

हिम्मत हो तो गिरा दें सरकार, उद्धव ने भाजपा को धमकाया

Sat, 15 Feb 2020 09:55 PM IST
अनवर अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 15 Feb 2020 09:55 PM IST
सार

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने भाजपो को धमकी देते हुए कहा है कि अगर भाजपा के अंदर हिम्मत है तो वह महाराष्ट्र सरकार को गिराकर दिखाएं। 

विज्ञापन
Maharashtra Shiv Sena CM Uddhav Thackeray on BJP Eknath Khadse Government falling  -
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भाजपा को खुलेआम धमकी दी है कि यदि हिम्मत है तो महाविकास आघाड़ी सरकार को गिराकर दिखाएं। उद्धव शनिवार को जलगांव में थे। उन्होंने भाजपा के ऑपरेशन लोटस की खिल्ली उड़ाई और तंज कसा कि तुम्हें तो लोगों ने ही लोटा दिया है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में तीन दलों शिवसेना, कांग्रेस, एनसीपी की सरकार बनने के बाद प्रदेश भाजपा के नेता लगातार कह रहे हैं की यह सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी। यह तीन पहिए की आटो रिक्शा है। इसके खिलाफ भाजपा ऑपरेशन लोटस शुरू करेगी। इस पर उद्धव ने पलटवार किया है। 
विज्ञापन


उद्धव ठाकरे ने भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे पर भी हमला बोला। इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने खडसे को टिकट नहीं दिया था जबकि खडसे हर बार जलगांव की मुक्ताईनगर विधानसभा से चुनाव लड़ते थे। खडसे पर निशाना साधते हुए उद्धव ने कहा कि अच्छा हुआ मुक्ताईनगर मुक्त हो गया है। इधर, उद्धव की इस धमकी का अभी तक भाजपा के किसी नेता ने कोई जवाब नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed