{"_id":"5e43b9798ebc3ee5c31c29f5","slug":"maharashtra-sexual-harassment-of-minor-girl-in-solapur-from-six-months-by-10-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: सोलापुर में नाबालिग लड़की के साथ छह महीने तक 10 लोगों ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: सोलापुर में नाबालिग लड़की के साथ छह महीने तक 10 लोगों ने किया दुष्कर्म
Wed, 12 Feb 2020 02:08 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलापुर
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 12 Feb 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AMAR UJALA
महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 16 साल की एक लड़की के साथ 10 लोगों द्वारा छह महीने तक दुष्कर्म करने का दर्दनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि इनमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376-डी, पोक्सो अधिनियम और अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पीड़िता दलित समुदाय से आती है। मामला तब सामने आया जब कुछ लोगों ने मंगलवार को लड़की को मंदिर के बाहर रोता देख पुलिस को इसकी जानकारी दी। सोलापुर के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि बच्ची तनाव में थी, लेकिन पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर विश्वास में लिया, जिसके बाद उसने इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामला दर्ज किया गया और 10 में से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि लड़की और कुछ आरोपी दोस्त थे। बाद में कुछ और लोग इस अपराध में शामिल हो गए। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में कुछ ऑटो-रिक्शा चालक हैं, जो छह महीने तक उसे अलग-अलग जगह ले जाते रहे और जहां उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि विजापुर नाका पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक लड़की के पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी और वह अपनी मां के साथ रहती थी, जो घर चलाने के लिए छोटे-मोटे काम करती है।