फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra set a record in vaccination so far more than 81 lakhs people vaccinated

महाराष्ट्र: टीकाकरण में बनाया रिकॉर्ड, अब तक 81 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

Wed, 07 Apr 2021 03:49 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Wed, 07 Apr 2021 03:49 AM IST
सार

  • टीकाकरण के मामले में महाराष्ट्र पहले क्रमांक पर और उत्तर प्रदेश चौथे स्थान पर है
  • टीकाकरण में महाराष्ट्र के बाद गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल का नंबर है

विज्ञापन
Maharashtra set a record in vaccination so far more than 81 lakhs people vaccinated
कोरोना टीकाकरण - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र ने टीकाकरण में रिकॉर्ड बनाया है। सूबे में 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हुई और अब तक 81 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। टीकाकरण का यह आंकड़ा देश के किसी अन्य राज्य की तुलना में सर्वाधिक है। इससे महाराष्ट्र पहले क्रमांक पर और उत्तर प्रदेश टीकाकरण के मामले में चौथे स्थान पर है।

विज्ञापन


राज्य सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी किए गए आंकड़े में बताया गया है कि महाराष्ट्र में टीकाकरण 81 लाख को पार कर गया। टीकाकरण में महाराष्ट्र के बाद गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल का नंबर है। सूबे में 45 साल से अधिक उम्र वालों को कोविड के दो टीके कोवैक्सीन और कोविशील्ड उपलब्धता और पसंद के अनुसार दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 25 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीकाकरण की अनुमति देने के लिए पत्र लिखा है। ठाकरे का कहना है कि इससे दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण कार्यक्रम के तहत एक बड़ी आबादी को कवर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रदीप व्यास ने बताया कि महाराष्ट्र को अब तक कुल एक करोड़ छह लाख डोज मिला है जिसमें से 88 लाख डोज का इस्तेमाल किया जा चुका है। महाराष्ट्र में अभी तक कुल 81,27,248 लोगों को टीका लगाया गया है जिसमें से 72,98,206 लोगों को पहली खुराक दी गई है जबकि 8,29,042 लोगों ने दूसरी खुराक भी ले ली है। राज्य में मुंबई और पुणे सबसे ज्यादा कोरोना से प्रभावित हैं। इसलिए आर्थिक राजधानी मुंबई में 14,10,537 लोग और पुणे में 11,14,040 लोगों ने टीका लगवाया हैं। राज्य में प्रतिदिन औसतन 4 लाख लोगों को टीका लगाया जा रहा है।

टीकाकरण में दूसरे पर गुजरात और चौथे स्थान पर है यूपी
महाराष्ट्र के बाद गुजरात टीकाकरण के मामले में दूसरे स्थान पर है। गुजरात में कुल 76,89,507 लोगों ने टीका लगवाया है। इसमें से 68,17,703 लोगों ने पहली खुराक और 8,71,804 लोगों ने दूसरी खुराक ली है। जबकि राजस्थान में 72,99,305 लोगों में से 64,00,581 ने पहली खुराक और 8,98,724 लोगों ने दूसरी खुराक ली है।


जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में 71,98,372 में से 60,71,090 ने पहली खुराक और 11,27,282 लोगों ने दूसरी खुराक ली है। छोटे राज्यों में शामिल मिजोरम में 73,566 लोगों ने, सिक्किम में 83,797 लोगों ने, पुडुचेरी में 85,421 लोग और नगालैंड में 86,221 लोगों ने टीका लगवाया है। वहीं, केंद्र्र शासित राज्यों में दमन व दीव में 22,989 लोगों ने, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह ने 25,217 लोगों ने और दादरा नगर हवेली में 26,133 लोगों ने कोरोना की खुराक ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed