{"_id":"68638923cf86cd1701074605","slug":"maharashtra-sanjay-raut-said-we-shown-delhi-tiger-abhi-zinda-h-july-5-to-be-marked-marathi-vijay-diwas-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'हमने दिल्ली को दिखा दिया, टाइगर अभी जिंदा है', राउत बोले- 5 जुलाई को मनाएंगे मराठी विजय दिवस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'हमने दिल्ली को दिखा दिया, टाइगर अभी जिंदा है', राउत बोले- 5 जुलाई को मनाएंगे मराठी विजय दिवस
Tue, 01 Jul 2025 12:37 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:37 PM IST
सार
राउत ने कहा कि 'हर बार जब भी मराठी लोगों को दबाया जाता है, तो हम ज्यादा ताकत के साथ वापस आते हैं। पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस को पता चल गया होगा कि इनका जिस महाराष्ट्र से पाला पड़ा है, वह चुप नहीं रहता।'
विज्ञापन
संजय राउत, देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : PTI
विस्तार
महाराष्ट्र सरकार ने विपक्ष के दबाव के बाद तीन भाषा नीति को वापस ले लिया है। शिवसेना यूबीटी इसे अपनी जीत के तौर पर पेश कर रही है। शिवसेना यूबीटी ने 5 जुलाई को मराठी विजय दिवस मनाने का एलान किया है। इस दिन शिवसेना यूबीटी मुंबई में रैली का आयोजन करेगी। संजय राउत ने बताया कि 5 जुलाई की रैली में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे भी शामिल होंगे। शिवसेना यूबीटी सांसद ने दोनों भाइयों के साथ आने की पुष्टि भी की।
महायुति सरकार पर लगाया गुमराह करने का आरोप
राउत ने भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार पर लोगों को गुमराह करने का भी आरोप लगाया। दरअसल सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया है कि उद्धव ठाकरे की सरकार ने डॉ. रघुनाथ माशेलकर समिति की सिफारिश मानते हुए तीन भाषा नीति पेश की थी, जिसके तहत पहली कक्षा से 12वीं तक हिंदी पढ़ाने की तैयारी थी। फडणवीस ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने तीन भाषा नीति लागू करने के लिए एक समिति भी गठित की थी। फडणवीस के दावे पर संजय राउत ने सबूत दिखाने को कहा और बोले कि अगर ऐसा कोई सरकारी प्रस्ताव था तो उसे सार्वजनिक तौर पर जलाएं।
ये भी पढ़ें- BJP: राज्यों के संगठन चुनाव के बाद सुलझेगी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पर गुत्थी; उत्तर प्रदेश पर भी मंथन जारी
विज्ञापन
'टाइगर अभी जिंदा है'
शिवसेना यूबीटी सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मराठी राज्य में हिंदी थोपने की कोशिश कर रही है। राउत ने कहा कि '5 जुलाई की रैली में बताया जाएगा कि मराठी लोग हिंदी थोपे जाने के खिलाफ हैं। हमने दिल्ली को दिखा दिया है कि टाइगर अभी जिंदा है।' उन्होंने कहा कि 'इस बात में कोई शक नहीं होना चाहिए कि दोनों ठाकरे भाई साथ आएंगे। हमने अन्य राजनीतिक पार्टियों को भी आमंत्रित किया है।' राउत ने कहा कि बाला साहब ठाकरे ने हमें सिखाया है कि पाप को मारो, पापी को नहीं। यह किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ लड़ाई नहीं है बल्कि यह महाराष्ट्र विरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ाई है।
ये भी पढ़ें- Congress Politics: 'गरीब बच्चों से शिक्षा का अधिकार छीन रही सरकार', भाजपा के विकास मॉडल पर राहुल गांधी का हमला