फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra road car accident six died many injured buldhana

महाराष्ट्रः भीषण सड़क हादसे में छह की मौत, कार का टायर फटने से हुई दुर्घटना!

Sun, 12 Mar 2023 03:23 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 12 Mar 2023 03:23 PM IST
सार

हादसे में एक व्यक्ति, चार महिलाओं और एक युवती समेत छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें औरंगाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
maharashtra road car accident six died many injured buldhana
महाराष्ट्र में सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के बुलढाणा में एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। हादसा बुलढाणा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर बैरियर से टकराकर पलट गई। जिससे कार सवार छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना रविवार सुबह की है। प्रथम दृष्ट्या कार हादसे की वजह कार का टायर फटना माना जा रहा है। 

विज्ञापन


खबर के अनुसार, कार हादसा बुलढाणा के शिवनी पिसा गांव के पास हुआ। एक कार में 13 लोग सवार होकर औरंगाबाद से शेगांव जा रहे रहे थे। बुलढाणा में कार के ड्राइवर ने कार से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सड़क पर रखे बैरियर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति, चार महिलाओं और एक युवती समेत छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें औरंगाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र: पुणे में सड़क पार कर रही महिलाओं को एसयूवी ने मारी टक्कर, पांच की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि कार का टायर फटने से यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की जांच कर रही है। बता दें कि समृद्धि एक्सप्रेसवे पर हादसे की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। मुंबई से नागपुर के बीच बना यह हाइवे 701 किलोमीटर लंबा है। यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे है, जिसमें 17 अंडरपास बनाए गए हैं। यह एक्सप्रेसवे 10 जिलों नागपुर, वर्धा, अमरावती, वाशिम, अहमदनगर, नासिक, बुलढाणा, औरंगाबाद, जालना और ठाणे से होकर गुजरता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed