फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra several killed and injured as SUV hits group of women crossing highway in Pune district

महाराष्ट्र: पुणे में सड़क पार कर रही महिलाओं को एसयूवी ने मारी टक्कर, पांच की मौत

Tue, 14 Feb 2023 03:39 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 14 Feb 2023 03:39 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, यह घटना सोमवार रात 10.45 बजे शिरोली गांव के करीब हुई। यहां 17 महिलाएं हाईवे पार करने की कोशिश कर रही थीं। ये सभी 50 किमी दूर पुणे शहर से आई थीं।

विज्ञापन
Maharashtra several killed and injured as SUV hits group of women crossing highway in Pune district
रतलाम में दर्दनाक सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के पुणे में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां नासिक-पुणे हाईवे पर एक तेज रफ्तार एसयूवी ने सड़क पार कर रहे महिलाओं के समूह को कुचल दिया। इस घटना में पांच महिलाओं की मौत हुई है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हुई हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, यह घटना सोमवार रात 10.45 बजे शिरोली गांव के करीब हुई। यहां 17 महिलाएं हाईवे पार करने की कोशिश कर रही थीं। ये सभी 50 किमी दूर पुणे शहर से आई थीं और हाईवे के दूसरी तरफ स्थित मैरिज हॉल में कैटरिंग के काम के लिए जा रही थीं। जब ये महिलाएं सड़क पार कर रही थीं, ठीक उसी वक्त पुणे की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार एसयूवी उनसे टकरा गई। इस घटना के बाद एसयूवी ड्राइवर ने स्पीड बढ़ा ली और यू-टर्न लेकर वापस पुणे की ओर लौट गया।
विज्ञापन


इस घटना में जहां दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके अलावा तीन अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। इस मामले में एसयूवी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पालघर में  सड़क दुर्घटना में तीन की मौत
इस बीच पालघर में मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भी एक दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाईवे पर बाइक सवार तीन लोग एक ट्रैक्टर ट्रेलर की चपेट में आ गए। हादसा दहानू जालुका के पास मुंबई से कुछ 120 किमी दूर हुआ। बाइक सवार लोग पेट्रोल के लिए जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने फ्यूल स्टेशन के लिए गाड़ी मोड़ी, ट्रैक्टर ट्रेलर से उन्हें टक्कर मार दी औश्र वहां से भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed