{"_id":"60883b04282cc972ba3d38fc","slug":"maharashtra-reports-895-covid-19-deaths-in-the-last-24-hours-the-highest-since-the-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में कोरोना का तांडव: बीते 24 घंटे में 895 ने तोड़ा दम, 66 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में कोरोना का तांडव: बीते 24 घंटे में 895 ने तोड़ा दम, 66 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले
Tue, 27 Apr 2021 10:33 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 27 Apr 2021 10:33 PM IST
सार
महाराष्ट्र में कोरोना कहर जारी है। बीते दो दिनों में नए मामले घटे, लेकिन मौतें बढ़ने लगीं हैं। मंगलवार को राज्य में रिकॉर्ड 895 मौतें हुईं।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में कोरोना
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
महाराष्ट्र में कोरोना का तांडव जारी है। यहीं बीते 24 घंटे में कोरोना महामारी के शिकार 895 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यह महामारी शुरू होने के बाद एक दिन की अब तक की सर्वाधिक संख्या है। इसके साथ ही राज्य में अब तक कोरोना से 66,179 मौतें हो चुकी हैं। मंगलवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार मुंबई में 3999 नए मरीज मिले हैं। यह सोमवार की तुलना में मामूली अधिक हैं। सोमवार को 3876 नए केस सामने आए थे।
विज्ञापन
मंगलवार को मुंबई में 66,358 नए कोरोना केस मिले। यह सोमवार के 48 हजार की तुलना में काफी अधिक हैं। सोमवार को 48,700 नए केस मिले थे और 524 लोगों की मौत हो गई। इस दृष्टि से लगता है केस घटने का बीते दो दिनों का अनुभव स्थाई दौर नहीं माना जा सकता। राज्य में अब कुल संक्रमित बढ़कर 44,10,085 हो गए हैं। इनमें से 36,69,548 ठीक हो गए हैं। सक्रिय केस की संख्या 6,73,000 है।
विज्ञापन
देश का सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य
पिछले साल से ही महाराष्ट्र कोरोना का सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। मौतों व नए संक्रमित मरीजों के मामले में वह सबसे ज्यादा पीड़ित है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र व नौ अन्य राज्यों में देश के 69 प्रतिशत कोरोना मरीज हैं। राज्य में एक मई तक धारा 144 के तहत कठोर पाबंदी लगी हुई हैं, ताकि कोरोना संक्रमण को और फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
Maharashtra reports 66,358 new cases, 895 deaths and 67,752 discharges today; case tally rises to 44,100,85 pic.twitter.com/oimeU1IsZS
— ANI (@ANI) April 27, 2021