फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Politics Update CM Eknath Shinde Attacked uddhav Thackeray Ajit pawar Fadnavis Meeting at Varsha

‘फडणवीस ने ही मुझे सीएम बनाया’: शिंदे बोले- ठाकरे कभी पार्टी का विकास नहीं कर सकते, अजित को लेकर कही यह बात

Tue, 11 Jul 2023 07:18 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 11 Jul 2023 07:18 AM IST
सार

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उन अफवाहों को भी नकार दिया, जिसमें दावा किया जा रहा था कि उनके कुछ विधायक ठाकरे गुट में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने पूछा कि डबूती नाव को कौन जोड़ेगा। एक असुरक्षित व्यक्ति पार्टी का विकास नहीं कर सकता।

विज्ञापन
Maharashtra Politics Update CM Eknath Shinde Attacked uddhav Thackeray Ajit pawar Fadnavis Meeting at Varsha
Eknath Shinde - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र में आए दिन पक्ष-विपक्ष एक-दूसरे पर निशाना साधता रहता है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने एक बार फिर उद्धव ठाकरे की आलोचना करते हुए कहा कि एक असुरक्षित व्यक्ति पार्टी का विकास नहीं कर सकता। साथ ही उन्होंने देवेंद्र फडणवीस के साथ तकरार के मुद्दे पर भी बात की। 

विज्ञापन

उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना
एक इंटरव्यू के दौरान सोमवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि किसी को व्यापक सोच रखने की जरूरत है। पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्थन चाहिए। एक असुरक्षित व्यक्ति पार्टी का विकास नहीं कर सकता। वह पार्टी को आगे नहीं बढ़ा सकता। बाला साहब ठाकरे मजबूती से हमारे साथ हैं। अब दौरे करने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने वह खो दिया, जो कभी हमारे रहने पर उनके साथ था। ठाकरे ढाई साल मुख्यमंत्री रहे। इस दौरान उन्होंने एक भी फाइल पर हस्ताक्षर तक नहीं किए। वह अपना घर ही मुश्किल से छोड़ा करते थे। 

विज्ञापन

देवेंद्र फडणवीस को बताया अपना दोस्त
साक्षातकार में शिंदे ने उन अफवाहों को भी नकार दिया, जिसमें दावा किया जा रहा था कि उनके कुछ विधायक ठाकरे गुट में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने पूछा कि डबूती नाव को कौन जोड़ेगा। मुख्यमंत्री ने अपने और देवेंद्र फडणवीस के साथ तकरार की बातों को भी सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि मुझे मुख्यमंत्री बनाने में फडणवीस का बड़ा हाथ है। हम दोस्त हैं। सबसे अहम बात है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं। अजित पवार के शामिल होने पर उन्होंने कहा कि परिवार को राजनीति में अपने अहम को अलग रखना होता है। आप एक सक्रिय, वरिष्ठ और अच्छे नेता को लंबे समय तक दबाकर नहीं रख सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद देर रात रवाना हुए उपमुख्यमंत्री 
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात के बाद देर रात वर्षा से रवाना हुए। 

 

भाजयुमो नेता ने जाहिर की असुरक्षा
भाजापा युवा मोर्चा के पुणे सचिव नवनाथ पारखी ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर कुछ सवालों के जवाब मांगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के मन में राकंपा के कारण असुरक्षा पैदा हो रही है। मैं पुणे जिले की मुलशी तहसील में पिछले 10 सालों से भाजयुमो से जुड़ा हुआ हूं। मैंने यशवंतराव चव्हाण और वसंतदादा पाटिल का समय भी देखा है। लेकिन आज की स्थिति में असुरक्षा महसूस हो रही है। पारखी ने कहा कि हमारे नेता के रूप में आपको हमें ताकत देनी चाहिए। पार्टी में हम कार्यकर्ताओं का क्या महत्व है, जो पार्टी के कामों को प्राथमिकता देते हैं। पारखी का कहना है कि उन्होंने इन सवालों का जवाब जानने के लिए फडणवीस से समय मांगा है। जल्द ही वह डिप्टी सीएम से मुलाकात करेंगे।

शिवसेना विधायकों ने अयोग्यता नोटिस का जवाब देने को मांगा वक्त
महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना के विधायकों ने अयोग्यता के लंबित मुद्दे पर महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस का जवाब देने के लिए अतिरिक्त समय मांगा है। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने शनिवार को शिवसेना (शिंदे गुट) और शिवसेना (उद्धव गुट) के विधायकों को नोटिस जारी एक हफ्ते में जवाब दाखिल करने को कहा था। विधानसभा अध्यक्ष ने अयोग्यता का सामना करने वाले 16 विधायकों की सूची में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed