फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Politics Supreme Court hearing on Devendra Fadnavis government, know court order

महाराष्ट्र: फडणवीस सरकार पर 'सुप्रीम' सुनवाई, जानिए कोर्ट ने क्या दिया आदेश

Sun, 24 Nov 2019 01:10 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 24 Nov 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Politics Supreme Court hearing on Devendra Fadnavis government, know court order
supreme court - फोटो : ANI

महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार के शपथग्रहण को लेकर विवादों का दौर जारी है। शनिवार को देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री और अजित पवार ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके खिलाफ शिवसेना-कांग्रेस और एनसीपी ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की थी।

विज्ञापन


महा विकास अघाड़ी (एनसीपी-शिवसेना और कांग्रेस गठबंधन) की तरफ से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राज्यपाल का आदेश और समर्थन पत्र सोमवार सुबह तक तलब किया है। अब इस मामले की सुनवाई सोमवार सुबह 10.30 बजे होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


महा विकास अघाड़ी की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी पेश हुए। वहीं भाजपा के कुछ विधायकों की तरफ से मुकुल रोहतगी ने उनका पक्ष प्रस्तुत किया। कोर्ट में अटार्नी जनरल केके वेणुगोपाल और सालिसिटर जनरल तुषार मेहता भी उपस्थित रहे।


सुप्रीम कोर्ट ने इनको जारी किया नोटिस
घंटे भर चली जिरह के बाद सुप्रीम कोर्ट ने शक्ति परीक्षण कराने की शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की याचिका पर महाराष्ट्र सरकार और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया। वहीं न्यायमूर्ति एन वी रमन्ना, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले अजित पवार को भी नोटिस जारी किए।

सुप्रीम कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल से सोमवार सुबह साढ़े दस बजे राज्यपाल का आदेश और समर्थन पत्र मांगा है। जस्टिस रमन्ना ने यह भी कहा कि  हर प्रक्रिया के लिए नियम तय हैं, नई सरकार को सदन में बहुमत साबित करना ही पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed