{"_id":"6a327be626a70792020e8782","slug":"maharashtra-politics-shiv-sena-ubt-sanjay-raut-statement-on-abusive-language-use-by-him-for-rebel-mps-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कोई बेईमानी करे तो क्या फूल बरसाएंगे': बागी सांसदों को गाली देने पर संजय राउत की सफाई, बोले- इसमें गलत क्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'कोई बेईमानी करे तो क्या फूल बरसाएंगे': बागी सांसदों को गाली देने पर संजय राउत की सफाई, बोले- इसमें गलत क्या
Wed, 17 Jun 2026 04:20 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Wed, 17 Jun 2026 04:20 PM IST
सार
Sanjay Raut On Abusive Language: शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने बागी सांसदों के लिए इस्तेमाल की गई कथित आपत्तिजनक भाषा का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि मराठी में ऐसे शब्द सामान्य हैं और उन्हें पता है कि कब किस भाषा का उपयोग करना है। राउत ने कहा कि उन्होंने संसद में ऐसी भाषा नहीं बोली। साथ ही उन्होंने पार्टी छोड़ने वालों पर निशाना साधते हुए पूछा कि जो लोग पैसे लेकर दल बदलते हैं, क्या उन पर फूल बरसाए जाएं।
विज्ञापन
संजय राउत, शिवसेना यूबीटी के नेता
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत द्वारा बागी सांसदों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल को लेकर सफाई दी है। हालांकि राउत ने अपने बयान का बचाव करते हुए कहा है कि मराठी भाषा में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल आम है और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें अच्छी तरह पता है कि कब और कहां किस भाषा का इस्तेमाल करना है। राउत का कहना है कि उन्होंने संसद के भीतर ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं किया।
ये भी पढ़ें- Shiv Sena Crisis Live: संजय राउत का दावा- सांसदों को पार्टी बदलने के लिए दिए 15 करोड़; सांसदों को नोटिस जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या बोले संजय राउत और क्यों देनी पड़ी सफाई?
मीडिया से बातचीत के दौरान संजय राउत ने कहा कि हम मराठी भाषा में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। इसमें गलत क्या है? मुझे अच्छी तरह पता है कि कब और कौन सी भाषा का इस्तेमाल करना है। जो भाषा व्यक्ति समझता है, उसके लिए उसी भाषा का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वह लंबे समय से पत्रकार और संपादक रहे हैं, इसलिए उन्हें भाषा की मर्यादा और उसका उपयोग अच्छी तरह मालूम है। राउत ने जोर देकर कहा कि उन्होंने संसद में कभी ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Shiv Sena Crisis Live: संजय राउत का दावा- सांसदों को पार्टी बदलने के लिए दिए 15 करोड़; सांसदों को नोटिस जारी
विज्ञापन