फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra politics Legislative Council Shiv Sena minister Shambhuraj Desai Anil Parab controversy

Maharashtra: विधान परिषद में गद्दार शब्द को लेकर हंगामा, शिंदे गुट के मंत्री और उद्धव गुट के एमएलसी आमने-सामने

Thu, 10 Jul 2025 04:31 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: हिमांशु चंदेल Updated Thu, 10 Jul 2025 04:31 PM IST
सार

महाराष्ट्र विधान परिषद में मराठी लोगों को आवास देने की बहस के दौरान शंभुराज देसाई और अनिल परब के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। परब ने देसाई को 'गद्दार' कहा, जिस पर मंत्री ने भी पलटवार किया। मामला इतना बढ़ा कि उपसभापति को कार्यवाही रोकनी पड़ी।

विज्ञापन
Maharashtra politics Legislative Council Shiv Sena minister Shambhuraj Desai Anil Parab controversy
महाराष्ट्र विधानसभा - फोटो : फेसबुक-desaishambhuraj/Anil Parab

विस्तार

महाराष्ट्र की राजनीति में शिंदे और उद्धव गुट के बीच चल रही तनातनी अब विधान परिषद के अंदर भी दिखने लगी है। मुंबई में गुरुवार को राज्य विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता अनिल परब और राज्य के मंत्री शंभुराज देसाई के बीच तीखी बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि परब ने देसाई को 'गद्दार' कह दिया, जिस पर मंत्री ने भी उसी लहजे में जवाब दिया और दोनों आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


यह विवाद तब शुरू हुआ जब विधान परिषद में मराठी भाषी लोगों को मुंबई और आसपास के इलाकों में कानूनी सुरक्षा के साथ आवास देने को लेकर बहस चल रही थी। इस दौरान बीजेपी की विधान परिषद सदस्य चित्रा वाघ ने सवाल किया कि क्या महाविकास अघाड़ी सरकार ने इस विषय पर कोई कानून बनाया था। जवाब में पर्यटन मंत्री शंभुराज देसाई ने कहा कि उस सरकार ने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया था।
विज्ञापन


‘गद्दार’ शब्द से भड़के मंत्री, दिया खुला जवाब
शंभुराज देसाई ने खुद बताया कि उन्होंने अपने जवाब में उद्धव ठाकरे सरकार का उल्लेख किया था, जिसमें वे पहले मंत्री थे। इसी बात पर अनिल परब ने उन्हें ‘गद्दार’ कह दिया। देसाई ने भी उसी भाषा में पलटवार किया। मामला इतना बढ़ गया कि परब ने उन्हें सदन के बाहर निपटने की चेतावनी दी। इस पर देसाई ने कहा कि वह बाहर आमने-सामने होने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ममता सरकार ने सीलबंद लिफाफे में हाईकोर्ट को सौंपी जांच रिपोर्ट; लॉ कॉलेज सामूहिक दुष्कर्म मामले में सुनवाई

उपसभापति ने रोकी कार्यवाही, केबिन में समझाइश
हंगामे को देखते हुए विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोर्हे ने सदन की कार्यवाही थोड़ी देर के लिए स्थगित कर दी। उन्होंने दोनों नेताओं को अपने केबिन में बुलाकर बातचीत की। देसाई ने बताया कि उपसभापति ने सदन की गरिमा बनाए रखने के लिए ‘गद्दार’ जैसे शब्दों को कार्यवाही से हटाने का फैसला लिया है। इसके बाद सदन की कार्यवाही फिर शुरू की गई।


ये भी पढ़ें- 'मणिपुर में बेघर लोगों के लिए घर बनाने का टेंडर नहीं निकला', कांग्रेस ने आरोप के साथ जांच की मांग की

शिवसेना में फूट के बाद से लगातार जारी है तकरार
गौरतलब है कि जून 2022 में शिवसेना में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम हुआ था, जब एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बगावत हुई और पार्टी दो गुटों में बंट गई। तब से लेकर अब तक उद्धव ठाकरे गुट लगातार शिंदे गुट के नेताओं को ‘गद्दार’ कहकर निशाना बना रहा है। अब यह शब्दावली विधान परिषद जैसे संवैधानिक मंच तक पहुंच गई है।

गोरहे के सुरक्षाकर्मी ने मुझे धक्का दिया- वरुण सरदेसाई
मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) विधायक वरुण सरदेसाई ने गुरुवार को आरोप लगाया कि विधान परिषद की उपाध्यक्ष नीलम गोरहे के सुरक्षा कर्मी ने उन्हें धक्का देकर एक तरफ कर दिया। यह घटना तब हुई जब गोरहे अपने कार्यालय की ओर जा रही थीं। घटना से नाराज सरदेसाई ने सुरक्षाकर्मी से कहा कि क्या यहां आतंकवादी हैं? यह हर बार होता है। इस पर गोरहे ने जवाब दिया कि वह सुरक्षाकर्मी से बात करेंगी। बाद में मीडिया से बात करते हुए सरदेसाई ने कहा कि ऐसा पहले भी हो चुका है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि उन्हें नहीं लगता यह जानबूझकर किया गया, लेकिन सुरक्षाकर्मियों को विधायकों की पहचान करनी चाहिए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed