फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Police FIR against Dead truck driver cleaner booked vehicle owner too in Pune Accident

पुणे सड़क हादसा: पुलिस ने मृतक ड्राइवर और क्लीनर पर दर्ज किया आठ लोगों की गैर-इरादतन हत्या का मामला

Fri, 14 Nov 2025 11:22 AM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Fri, 14 Nov 2025 11:22 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक बड़े ट्रक कंटेनर के ड्राइवर ने ब्रेक फेल होने की आशंका के चलते गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया। इस दौरान ट्रक ने अपने रास्ते में आने वाली कुछ गाड़ियों को टक्कर मारी। इसके बाद ट्रक सामने खड़े एक कंटेनर से जाकर भिड़ गया।

विज्ञापन
Maharashtra Police FIR against Dead truck driver cleaner booked vehicle owner too in Pune Accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FreePik

विस्तार

पुणे पुलिस ने शुक्रवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में शामिल मृतक चालक और क्लीनर के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया। इस सड़क दुर्घटना में ट्रक से कुचलने की वजह से आठ लोगों की मौत हो गई थी और 14 लोग घायल हुए थे। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रक के मालिक को भी आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन


मुंबई-बंगलूरू मार्ग पर गुरुवार की शाम एक कार दो बड़े कंटेनर ट्रक के बीच कुचल गई थी। इस हादसे में तीनों गाड़ियों में आग भड़क गई थी। ये हादसा सड़क दुर्घटनाओं की बहुलता वाले नवले ब्रिज पर हुआ।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मुंबई की ओर आ रहे बड़े ट्रक कंटेनर के ड्राइवर ने ब्रेक फेल होने की आशंका के चलते गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया। इस दौरान ट्रक ने अपने रास्ते में आने वाली कुछ गाड़ियों को टक्कर मारी। इसके बाद ट्रक सामने खड़े एक कंटेनर से जाकर भिड़ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त संभाजी कदम ने बताया कि एक कार इन दोनों ट्रक के बीच में बुरी तरह से कुचल गई। उन्होंने बताया कि मृतक ट्रक चालक रुस्तम खान और क्लीनर मुश्ताक खान राजस्थान के रहने वाले थे। उन्होंने कहा कि ट्रक का मालिक ताहिर खान दुर्घटना के वक्त वहां मौजूद नहीं था।

उन्होंने बताया कि कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। ये सभी एक ही परिवार के सदस्य थे, जो पुणे जिले के नारायणपुर में स्थित एक धार्मिक स्थल से लौट रहे थे। दुर्घटना में मरने वाले आठवें शख्स की पहचान सतारा के रहने वाले एक व्यक्ति के तौर पर हुई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि कार में लगी सीएनजी किट में धमाका होने से आग भड़की थी।


केंद्रीय मंत्री और पुणे सांसद मुरलीधर मोहोल भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों, पुणे महापालिका और पुलिस के साथ दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे। बंगलूरू-मुंबई मार्ग की सतारा-मुंबई लेन पर बनी ढलान कई हादसों की वजह बन चुकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed