फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Police: Doctor kills his professor wife on suspicion of character, held with brother

खुलासा: डॉक्टर ने चरित्र पर शक की वजह से प्रोफेसर पत्नी की हत्या की साजिश रची, भाई ने लोहे की रॉड से सिर कुचला

Mon, 14 Apr 2025 03:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 14 Apr 2025 03:03 PM IST
सार

पुलिस को पहली नजर में यह लूट का मामला लग रहा था। हालांकि, शक तब हुआ, जब उन्होंने पाया कि शव सड़ चुका है। इससे संदेह हुआ कि हत्या कुछ दिन पहले हुई थी। फिर पुलिस ने आरोपी पर शिकंजा कसना शुरू किया।

विज्ञापन
Maharashtra Police: Doctor kills his professor wife on suspicion of character, held with brother
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पुलिस ने नागपुर में एक महिला डॉक्टर की हत्या के मामले को सुलझा लिया है। जांच के दौरान पुलिस को चौंकाने वाले तथ्यों का पता चला। पुलिस ने महिला डॉक्टर के पति और देवर को गिरफ्तार किया है। महिला का पति भी डॉक्टर है। आरोपी ने घटना को डकैती साबित करने की साजिश रची थी। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि इस वारदात को महिला के चरित्र पर संदेह और रायपुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ाने वाले पति डॉ. अनिल राहुले के बीच बहस के कारण अंजाम दिया गया।

विज्ञापन


चौंकाने वाला खुलासा
पुलिस के मुताबिक, डॉ. राहुले ने कथित तौर पर अपनी पत्नी डॉ. अर्चना की हत्या की साजिश रची। भाई राजू राहुले ने 9 अप्रैल को लोहे की रॉड से उसका सिर कुचल दिया। जान गंवाने वाली डॉक्टर सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रूप में काम करती थी।
विज्ञापन


चरित्र पर संदेह की वजह से होती थी बहस
पुलिस ने बताया, 'डॉ. अनिल राहुले अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करते थे, जिसके कारण उनके बीच अक्सर बहस होती थी। वह अक्सर उससे लड़ते थे और उसके साथ मारपीट करते थे।' अधिकारी ने बताया कि डॉ. राहुले ने अपने भाई राजू को 9 अप्रैल को नागपुर के लाडीकर लेआउट स्थित अपने घर बुलाया। डॉ. राहुले ने अपनी पत्नी के पैर पकड़कर उसे नीचे गिराया और राजू ने कथित तौर पर लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डकैती की झूठी कहानी बनाई
पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद दोनों भाइयों ने सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम का इस्तेमाल करके घर को बंद कर दिया और भाग गए। 12 अप्रैल को डॉ. राहुले अपने घर लौटे और शोर मचाया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पहली नजर में यह लूट का मामला लग रहा था। हालांकि, पुलिस को शक हुआ जब उसने देखा कि शव सड़ चुका है। इससे संदेह हुआ कि हत्या कुछ दिन पहले हुई थी।


पुलिस को ऐसे हुआ शक
अधिकारी ने बताया कि शक तब और गहरा हो गया, जब पुलिस ने देखा कि डॉ. राहुले बेचैन थे और बेहोश होने का नाटक कर रहे थे। अधिकारी ने बताया, 'उन्होंने पूछताछ के दौरान अपनी पत्नी की हत्या का जुर्म कुबूल किया, जिसके बाद उन्हें और उनके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या वारदात के पीछे कोई और मकसद भी था?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed