फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra: Pathri residents to meet chief minister over Sai baba birthplace dispute

महाराष्ट्र: साईबाबा जन्मस्थान विवाद को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे पाथरी निवासी

Tue, 21 Jan 2020 10:41 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 21 Jan 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra: Pathri residents to meet chief minister over Sai baba birthplace dispute

बुधवार को मराठवाड़ा क्षेत्र के पाथरी निवासी साईबाबा के जन्मस्थान के मुद्दे को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे। बता दें काफी समय से साईबाबा के जन्मस्थान को लेकर विवाद गहराया हुआ है।

विज्ञापन


पाथरी में ही 19वीं शताब्दी के संत साईबाबा का जन्म होने का दावा किया जाता है। ठाकरे द्वारा सोमवार को शिरडी के निवासियों के साथ मुलाकात के दौरान पाथरी को जन्मस्थान बताने वाले बयान को वापस लेने संबंधी खबरों के बाद पाथरी के लोग नाराज हैं और मंगलवार को यहां हुई उनकी बैठक में यह नजर भी आया।
विज्ञापन


बैठक के बाद पाथरी के कांग्रेसी विधायक सुरेश वारपुडकर ने कहा कि ठाकरे को सोमवार को शिरडी के लोगों के साथ ही पाथरी के एक प्रतिनिधिमंडल को भी आमंत्रित करना चाहिए था और मामले पर चर्चा करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि हमारे पास यह साबित करने के लिये साक्ष्य हैं कि साईबाबा का जन्म पाथरी में हुआ था और इस तथ्य के आधार पर हमने पाथरी के विकास के लिये 100 करोड़ रुपये का अनुदान मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाथरी के लोग साईबाबा के जन्मस्थान को लेकर विवाद के समाधान के लिये ठाकरे से एक समिति गठित करने का अनुरोध करेंगे। परभणी जिला के राकांपा नेता बाबाजानी दुर्रानी ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ठाकरे से मिलकर उनके सामने 'तथ्य' रखेगा। परभणी जिला में ही पाथरी स्थित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed