फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Palghar Man held for killing lover of his estranged wife news and updates

महाराष्ट्र: पत्नी ने किया लौटने से इनकार, गुस्साए पति ने प्रेमी के घर पहुंचकर ले ली उसकी जान

Sat, 29 Jan 2022 11:31 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 29 Jan 2022 11:31 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, चीख-पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
Maharashtra Palghar Man held for killing lover of his estranged wife news and updates
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले की वसई तहसील में एक व्यक्ति ने अलग रह रही अपनी पत्नी के प्रेमी की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार तड़के उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी किरण हिंगा (29) ने दिनेश रावते (39) की शुक्रवार रात उसके घर पर हत्या कर दी।
विज्ञापन


वालिव थाने के एक अधिकारी ने बताया, 'हिंगा वसई के वालिव में नाइक पाड़ा में रहता है, लेकिन उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। वह अपने पड़ोसी रावते से प्यार करती थी और उसके साथ रहने लगी। आरोपी ने बार-बार उससे घर लौटने का अनुरोध किया, लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया। शुक्रवार को गुस्से में आकर हिंगा रात लगभग नौ बजे रावते के घर गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।'
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, चीख-पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। उन्होंने कहा कि हिंगा को शनिवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed