फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: two arrested for placing a call at a Ministry by impersonating NCP chief Sharad Pawar

फर्जी कॉल: 'शरद पवार बोल रहा हूं, इन अफसरों के तबादले करो', एनसीपी प्रमुख बनकर दबाव डालने वाले दो गिरफ्तार

Thu, 12 Aug 2021 06:45 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 12 Aug 2021 06:45 PM IST
सार

तबादले के लिए किन-किन ताकतों का इस्तेमाल किया जाता है, यह जगजाहिर है। अब एनसीपी प्रमुख शरद पवार के नाम से फोन कर महाराष्ट्र सरकार के मंत्रालय स्थित गृह विभाग के अधिकारी पर दबाव डालने का मामला उजागर हुआ है। 
 

विज्ञापन
Maharashtra: two arrested for placing a call at a Ministry by impersonating NCP chief Sharad Pawar
SYMBOLIC IMAGE - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार के मंत्रालय स्थित गृह विभाग के अधिकारी को एक आरोपी ने खुद को एनसीपी प्रमुख शरद पवार बताते हुए फोन किया। आरोपी ने गृह विभाग के अफसर से कुछ अधिकारियों का तबादला करने की मांग की। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ जारी है। 
विज्ञापन


गृह विभाग के अधिकारी को जब फोन करने वाले पर शंका हुई तो मामला पुलिस को सौंपा गया। जांच में यह फर्जीवाड़ा सामने आया। इसके बाद मुंबई पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को कोर्ट ने 20 अगस्त तक क्राइम ब्रांच पुलिस की हिरासत में सौंपा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी ने महाराष्ट्र के गृह विभाग के अधिकारियों को फोन किया था। आरोपी ने खुद को शरद पवार बताते हुए बात शुरू की। आरोपी द्वारा एनसीपी प्रमुख के अंदाज में बोलने का प्रयास करने पर अधिकारी को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सतर्क कर दिया। 

गृह विभाग की सूचना पर मुंबई पुलिस के गावदेवी पुलिस थाने में बुधवार रात भादंवि की धारा 419 के तहत केस दर्ज किया गया। इसके साथ ही मुंबई की क्राइम ब्रांच पुलिस ने समानांतर जांच शुरू की। इसके बाद मुख्य आरोपी व उसके सहयोगी को पकड़ा गया।  इनके नाम अभी उजागर नहीं किए गए हैं। 

आवाज बदलने वाले ऐप का इस्तेमाल किया
जांच में पता चला है कि आरोपी ने आवाज बदलकर कॉल करने वाले ऐप का इस्तेमाल करते हुए गृह विभाग को फोन किया था। बता दें, महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी सरकार में एनसीपी साझेदार है। राज्य के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल खुद एनसीपी के हैं। 


पुणे में जमीन के लेन देन को लेकर किया था ऐसा ही कॉल
इसी तरह का कॉल नौ अगस्त को पुणे जिले के चाकन इलाके में भी किया गया था। यह फोन कॉल जमीन के लेन देन को लेकर किया गया था। चाकन पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed