फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra: Nine accused of dacoity, assault filed under MCOCA

महाराष्ट्र: बैंक में डकैती और मारपीट करने वाले आरोपियों पर मकोका के तहत दर्ज हुआ मामला

Tue, 27 Aug 2019 01:14 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 27 Aug 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra: Nine accused of dacoity, assault filed under MCOCA
सांकेतिक तस्वीर

डकैती और मारपीट के करीब 35 मामलों में नौ आरोपियों पर ठाणे पुलिस ने महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त विवेक पानसरे ने सोमवार की शाम को संवाददाताओं को बताया कि ये नौ आरोपी महाराष्ट्र के ठाणे, जलगांव, औरंगाबाद, अहमदनगर, अकोला, वाशिम, नागपुर और गोंदिया जिलों तथा कर्नाटक के बीजापुर में वांछित हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 24 जून को पुलिस के डकैती रोधी प्रकोष्ठ की एक टीम ने ठाणे के कल्याण-मुरबद मार्ग से नौ लोगों को उस समय गिरफ्तार किया जब ये लोग एक राष्ट्रीयकृत बैंक को लूटने की साजिश रच रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि गिरोह के सरगना सिन्ना गोगुला की तलाश जारी है। गोगुला आंध्रप्रदेश का रहने वाला है।

पानसरे ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ में पता चला कि ये लोग डकैती, हमले, सरकारी सेवकों पर हमले के कम से कम 35 मामलों में लिप्त रहे हैं। इन लोगों के पास से पुलिस ने 5.37 लाख रुपये भी जब्त किए हैं।

इन लोगों पर मकोका के अलावा, भादंवि, शस्त्र कानून और महाराष्ट्र पुलिस कानून के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। 

पकड़े गए लोगों के नाम इलैयाराज राजशेखर (30), संजय नायडू (25), बेंजामिन इरगादिनल्ला (26), दाऊ येड्डा (28), सोलोमोन गोगुला (29), अरुणकुमार पेटला (24), राजन उर्फ राजा गोगुला (46), मोशा याकूब मोधा उर्फ पेटला (30) और डेनियल अकुला (25) हैं। इनमें से इलैयाराज राजशेखर और संजय नायडू चेन्नई के तथा शेष अन्य आंध्रप्रदेश के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed