फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra news updates Will Modi show courage probe Adanis investments shell companies asks Nana Patole

पटोले का आरोप: अदाणी ने शेल कंपनियों में किया 20000 करोड़ का निवेश, पूछा- क्या जांच कराने का साहस दिखाएंगे PM?

Fri, 31 Mar 2023 09:42 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 31 Mar 2023 09:42 PM IST
सार

नाना पटोले ने कहा कि मोदी सरकार ने बीते नौ वर्षों में अपने दोस्तों के लिए जनता का पैसा हड़पने की व्यवस्था की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि कारोबारी गौतम अदाणी की कंपनियों को कई सरकारी ठेके दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Maharashtra news updates Will Modi show courage probe Adanis investments shell companies  asks Nana Patole
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि अदाणी समूह ने मुखौटा (शेल) कंपनियों में 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी जांच करने का साहस दिखाएंगे। वह भाजपा नीत केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। 

विज्ञापन

  
पटोले ने कहा कि मोदी सरकार ने बीते नौ वर्षों में अपने दोस्तों के लिए जनता का पैसा हड़पने की व्यवस्था की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि कारोबारी गौतम अदाणी की कंपनियों को कई सरकारी ठेके दिए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि अदाणी समूह ने मुखौटा कंपनियों में 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है। उन्होंने पूछा, यह पैसा कहां से आया? यही सवाल राहुल गांधी ने भी उठाया है। क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी जांच करने का साहस दिखाएंगे? उसने पूछा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Maharashtra: संभाजीनगर में रामनवमी से पहले भिड़े दो पक्ष, जलगांव में मस्जिद के बाहर गाना बजाने पर भड़की हिंसा
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी शॉर्टसेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने जनवरी में अदाणी समूह की कंपनियों पर स्टॉक में हेरफेर और लेखा धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। रिपोर्ट में अदाणी समूह पर स्टॉक की कीमतों को बढ़ाने के लिए कई विदेशी मुखौटा कंपनियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। इसके बाद से कांग्रेस संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग कर रही है। वहीं, अदाणी समूह ने इन आरोपों को खारिज किया है।

सूरत की एक अदालत ने 2019 के आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी को हाल ही में दोषी ठहराया है और उन्हें दो साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही लोकसभा सचिवालय ने उन्हें अयोग्य ठहराते हुए उनकी संसद सदस्या को खत्म कर दिया। इसके बाद से कांग्रेस ने केंद्र पर अपने हमले तेज कर दिए हैं। प्रदर्शन में भाग लेने वालों में ठाणे शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण भी शामिल थे।

अकोला में मिली मूर्तियां, एएसआई को दी सूचना
अकोला में मकान बनाने के लिए खुदाई के दौरान तीन प्राचीन मूर्तियां मिली हैं और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को इसकी सूचना दे दी गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मूर्तिजापुर तालुका के माणा गांव में शुक्रवार को मिली मूर्तियां जैन धर्म से जुड़ी हैं और पुलिस ने उन्हें सुरक्षित रख लिया है।

माना पुलिस थाने के निरीक्षक कैलाश भगत ने कहा, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को मूर्तियों के बारे में सूचित कर दिया गया है क्योंकि वे इस क्षेत्र के विशेषज्ञ हैं। मुर्तिजापुर के विधायक हरीश पिंपले ने कहा कि खुदाई जैन समुदाय के सदस्यों की मौजूदगी में हुई।

रामनवमी का जुलूस देख रही महिला की सीढ़ियों से गिरने से मौत
नागपुर में रामनवमी का जुलूस देख रही 53 वर्षीय एक महिला की कथित तौर पर धक्का-मुक्की के बाद मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तीन महिलाओं द्वारा बहस के दौरान धक्का दिए जाने के बाद वह सीढ़ियों से गिर गईं, जिस पर वह खड़ी थीं।

जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार रात को हुई और मृतका की पहचान रामकिशोरी बिंकर के रूप में हुई है। उसने रामनवमी के जुलूस के दौरान तीनों आरोपियों और उसके रिश्तेदार के बीच लड़ाई को रोकने का प्रयास किया था। धंतोली पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई, जिसके बाद तीनों महिलाओं पर लापरवाही और अन्य अपराधों के कारण मौत का आरोप लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed