फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra news updates two passengers arrested at Mumbai airport from Dubai with eight kg of gold

Maharashtra News: आठ किलो सोने के साथ दुबई से मुंबई पहुंचे दो यात्री, हवाईअड्डे पर गिरफ्तार

Tue, 17 Jan 2023 10:41 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 17 Jan 2023 10:41 PM IST
सार

दुबई से दो यात्री मंगलवार को करीब आठ किलोग्राम सोने के साथ मुंबई पहुंचे। इसकी कीमत 4.54 करोड़ रुपये बताई जा रही है। दोनों यात्रियों को सोने को पेस्ट के रूप में ले जाने के आरोप में मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
maharashtra news updates two passengers arrested at Mumbai airport from Dubai with eight kg of gold
Gold - फोटो : ANI

विस्तार

दुबई से दो यात्री मंगलवार को करीब आठ किलोग्राम सोने के साथ मुंबई पहुंचे। इसकी कीमत 4.54 करोड़ रुपये बताई जा रही है। दोनों यात्रियों को सोने को पेस्ट के रूप में ले जाने के आरोप में मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने मंगलवार को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो यात्रियों को गिरफ्तार करने के बाद 4.54 करोड़ रुपये मूल्य का 8.230 किलोग्राम सोना पेस्ट के रूप में जब्त किया। ज्यादातर सोना यात्रियों के अंडरगारमेंट्स में छुपाया गया था, जिससे इसका पता लगाना बेहद मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डीआरआई को इस बात की विशेष जानकारी थी कि दुबई से मुंबई जाने वाले यात्रियों के सिंडिकेट द्वारा पेस्ट के रूप में सोने की भारत में तस्करी की जा रही है। छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डीआरआई अधिकारियों की टीम द्वारा संदिग्ध यात्रियों की पहचान की गई और उन्हें रोका गया। उनकी तलाशी में पेस्ट के रूप में 8.230 किलो सोना बरामद हुआ। अधिकारी ने कहा कि सोने की कीमत 4.54 करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बरामद किए गए ज्यादातर सोने को यात्रियों के अंडरगारमेंट्स में छुपाया गया था, जिससे इसका पता लगाना बेहद मुश्किल हो गया था। डीआरआई ने इस अनोखे तरीके का भंडाफोड़ किया है। अधिकारी ने बताया कि दो यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और देश में सोने के अवैध प्रवाह में शामिल व्यक्तियों की पूरी श्रृंखला को उजागर करने के लिए आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed