{"_id":"6a28741be8b7be76300aa454","slug":"maharashtra-news-updates-today-policemen-injured-in-anti-encroachment-drive-cm-fadnavis-2026-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान बवाल, पथराव में सात पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान बवाल, पथराव में सात पुलिसकर्मी घायल
Wed, 10 Jun 2026 01:44 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
पुणे से सटे पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान बवाल हो गया। इस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा किए गए पथराव में सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि यह घटना कुडलवाड़ी इलाके में हुई। मामले में पथराव में शामिल लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, 'कुडलवाड़ी, चिखली और पवार वस्ती क्षेत्रों में आधी रात को चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान कुछ अवैध धार्मिक ढांचों को हटाए जाने के बाद भीड़ ने पुलिस और प्रशासनिक टीम पर पथराव कर दिया।' उन्होंने बताया कि हमले में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि पांच अन्य को मामूली चोटें आईं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस अभियान के दौरान पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम ने करीब 28,000 वर्ग फुट भूमि पर बने 11 अवैध ढांचों को ध्वस्त किया। प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नियमानुसार की गई थी।

वर्धा में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर, तीन लोगों की मौत
महाराष्ट्र के वर्धा जिले में मंगलवार शाम दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह हादसा पुलगांव-आर्वी मार्ग पर हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुर्घटना के समय एक मोटरसाइकिल गलत दिशा से आ रही थी। वहीं, दोनों वाहन तेज रफ्तार में चल रहे थे, जिसके कारण आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। पुलगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान भंडारा जिले के निवासी योगेश मेश्राम (28), देवेंद्र दर्ने (36) और गंगाधर दर्ने (58) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
2024 वर्ली हिट-एंड-रन मामला: पूर्व शिवसेना नेता के बेटे पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा चलेगा
मुंबई के वर्ली इलाके में 2024 में हुए बीएमडब्ल्यू कार हिट-एंड-रन मामले में मुख्य आरोपी मिहिर शाह पर अब गैर इरादतन हत्या के तहत मुकदमा चलेगा। बुधवार को अदालत ने मिहिर शाह, उनके पिता और चालक के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। इस घटना में एक दोपहिया सवार महिला की मौत हो गई थी।
मामले के अनुसार, कथित रूप से नशे की हालत में कार चला रहे मिहिर शाह और उनके साथ मौजूद चालक राजऋषि बिड़ावत पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा चलेगा। वहीं, मिहिर शाह के पिता और पूर्व शिवसेना नेता राजेश शाह पर सबूत नष्ट करने का आरोप लगाया गया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनिल सालुंखे ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सामग्री मौजूद है।
मिहिर शाह और बिड़ावत पर भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराएं भी लगाई गई हैं। यह घटना 7 जुलाई 2024 की है, जब मिहिर शाह ने कथित तौर पर अपनी बीएमडब्ल्यू कार से मुंबई के वर्ली इलाके में एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी थी, जिसमें पीछे बैठी महिला की मौत हो गई थी और उनके पति प्रदीप घायल हो गए थे। घटना के समय चालक बिड़ावत भी कार में मौजूद था। मिहिर शाह को घटना के तीन दिन बाद गिरफ्तार किया गया था।

महाराष्ट्र सरकार ने कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए विभागों की संख्या बढ़ाकर 45 की
महाराष्ट्र सरकार ने प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए राज्य के विभिन्न मंत्रालयी विभागों का पुनर्गठन किया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रशासनिक विभागों की संख्या 33 से बढ़ाकर 45 की जाएगी। सरकार के अनुसार, यह कदम प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने, निर्णय प्रक्रिया को तेज करने और कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से उठाया गया है। इस पुनर्गठन के तहत कई उप-विभागों को स्वतंत्र विभाग का दर्जा दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस नीति को ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ और ‘ईज ऑफ लिविंग’ की अवधारणा पर आधारित बताया है। सरकार का मानना है कि इससे शासन व्यवस्था में समन्वय बेहतर होगा और क्षेत्रीय एजेंसियों के साथ कामकाज अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा। पहले मंत्रालय में 33 विभाग कार्यरत थे, जिनमें कई विभागों के भीतर दो से तीन उप-विभाग शामिल थे। एक ही विभाग प्रमुख के अधीन विभिन्न उप-विभाग होने के कारण मानव संसाधन के वितरण और प्रशासनिक कामकाज में कठिनाइयां आती थीं।
नए ढांचे के तहत उप-विभागों को स्वतंत्र सचिवों के अधीन अलग विभाग बनाया जाएगा। प्रत्येक नए विभाग को अपना स्वतंत्र प्रशासनिक ढांचा, नकद शाखा और रजिस्ट्रेशन शाखा भी उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस पुनर्गठन में किसी नए पद का सृजन नहीं किया जाएगा। मौजूदा स्वीकृत और रिक्त पदों का ही पुनर्वितरण नए विभागों में अनुपातिक रूप से किया जाएगा। इस बदलाव से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना प्रशासनिक सुधार, नवाचार, उद्यमिता और सुधार उप-विभाग द्वारा जारी की जाएगी।

स्टील कॉइल्स के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा 1.49 करोड़ का गांजा जब्त, दो गिरफ्तार
नागपुर पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में पुलिस ने एक ट्रक से 150.52 किलो गांजा जब्त किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1.49 करोड़ रुपये है। यह नशीला पदार्थ ओडिशा से मुंबई ले जाया जा रहा था। पुलिस की सोशल सिक्योरिटी ब्रांच ने मंगलवार सुबह आउटर रिंग रोड पर एक ढाबे के पास ट्रक को रोककर यह कार्रवाई की। जांच के दौरान पुलिस को ट्रक में लदे 21.26 टन स्टील कॉइल्स के नीचे छिपाकर रखा गया गांजा मिला। तस्करों ने पकड़े जाने से बचने के लिए स्टील कॉइल्स का सहारा लिया था ताकि किसी को शक न हो।
आरोपियों ने पुलिस की ट्रैकिंग से बचने के लिए नागपुर पहुंचने से करीब 200 किलोमीटर पहले ही अपने मोबाइल फोन बंद कर दिए थे। पुलिस ने इस मामले में ओडिशा के रहने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम जोगेश धर्मोधर देउरी (30) और महेंद्र इरदा देउरी (40) हैं। पुलिस पिछले दो महीनों से इस नेटवर्क पर नजर रख रही थी। अब पुलिस ओडिशा में बैठे मुख्य सप्लायरों की तलाश कर रही है। मामले की आगे की जांच जारी है।