फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra news updates Shiv Sena UBT leader Anil Parab booked 4 held for assaulting Mumbai civic official

Maharashtra: शिवसेना-यूबीटी नेता अनिल परब के खिलाफ केस दर्ज, चार गिरफ्तार; उद्धव-संजय राउत को अदालत से समन

Tue, 27 Jun 2023 06:40 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 27 Jun 2023 06:40 PM IST
सार

Maharashtra: वकोला पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि बीएमसी अधिकारी पर हमले के आरोप में 15 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान सदा परब, हाजी अलीम, उदय दलवी और संतोष कदम के रूप में हुई है, जो सभी उद्धव गुट के नेता हैं।

विज्ञापन
maharashtra news updates Shiv Sena UBT leader Anil Parab booked 4 held for assaulting Mumbai civic official
anil parab ed case - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई पुलिस ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक अधिकारी पर कथित हमला करने के आरोप में राज्य के पूर्व परिवहन मंत्री अनिल परब और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, इस मामले में पार्टी के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी के नेतृत्व में शिवसेना के शाखा कार्यालय में तोड़फोड़ की गई थी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

वकोला पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि 15 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान सदा परब, हाजी अलीम, उदय दलवी और संतोष कदम के रूप में हुई है, जो सभी उद्धव गुट के नेता हैं। गुरुवार, 22 जून को ढांचा (शिवसेना का शाखा कार्यालय) ढहा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएमसी के अधिकारियों के मुताबिक, शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं ने सांताक्रूज पूर्व में वार्ड कार्यालय तक मोर्चा निकाला था, जिसमें बांद्रा पूर्व में गोलीबार झुग्गियों, गांधी नगर, जवाहर नगर, महाराष्ट्र नगर और ज्ञानेश्वर नगर जैसे क्षेत्रों में दूषित पानी की आपूर्ति को उजागर किया गया था। इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल सहायक आयुक्त स्वप्नजा क्षीरसागर से मिलने गया।

विज्ञापन

अनिल परब के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने सोमवार दोपहर पूर्वी मुंबई के सांताक्रूज में बीएमसी कार्यालय जाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इसके बाद बीएमसी कार्यालय के अंदर हंगामा शुरू हो गया, बहस जल्द ही झड़प में बदल गई। 

 

इस हाथापाई में बीएमसी के एक अधिकारी को दोनों गालों पर थप्पड़ मारा गया, लात मारी गई और धक्का दिया गया, जैसा कि एक वीडियो में देखा जा सकता है। वीडियो में बीएमसी के सिक्योरिटी गार्ड अधिकारी को बचाने का प्रयास करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद हमले का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मुंबई पुलिस ने इसकी पुष्टि की। 
 

पुलिस ने कहा, 'मुंबई की वकोला पुलिस ने उद्धव ठाकरे गुट के नेता और पूर्व मंत्री अनिल परब सहित 15 से अधिक लोगों के खिलाफ बीएमसी अधिकारी पर कथित रूप से हमला करने का मामला दर्ज किया है।' अधिकारी ने कहा, पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
 

अदालत ने उद्धव ठाकरे और संजय राउत को जारी किया समन
उधर, 'सामना' में शिवसेना के विरोधी गुट के नेता राहुल शेवाले के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक लेख प्रकाशित करने को लेकर एक मजिस्ट्रेट अदालत ने पार्टी नेताओं उद्धव ठाकरे और संजय राउत को समन जारी किया है।
 

मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट एसबी काले ने मुंबई दक्षिण-मध्य निर्वाचन क्षेत्र से सांसद शेवाले की शिकायत के जवाब में सोमवार को समन जारी किया। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे और राज्यसभा सदस्य राउत को 14 जुलाई को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया है।
 

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट से ताल्लुक रखने वाले शेवाले ने 'सामना' के मराठी और हिंदी संस्करणों में उनके खिलाफ 'मानहानिकारक लेख' प्रकाशित करने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि के लिए सजा) और 501 (मानहानिकारक सामग्री को मुद्रित या उत्कीर्णित करना) के तहत कार्रवाई की मांग की है। ठाकरे सामना के मुख्य संपादक हैं जबकि राउत इसके कार्यकारी संपादक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed