फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra news updates Rs 512 crore bank fraud case Court orders auction sports academy land parcel ex mla

Maharashtra: मुंबई के हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी; मंत्रालय परिसर के GAD कार्यालय की छत गिरी

Fri, 25 Jul 2025 03:38 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 25 Jul 2025 03:38 PM IST
विज्ञापन
maharashtra news updates Rs 512 crore bank fraud case Court orders auction sports academy land parcel ex mla
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
एक विशेष धन-शोधन निरोधक अदालत (एंटी मनी लॉन्ड्रिंग कोर्ट) ने महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के पनवेल स्थित एक सहकारी बैंक में हुए 512 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में पूर्व विधायक विवेकानंद शंकर पाटिल से जुड़ी संपत्तियों की नीलामी का आदेश दिया है। कर्नाला नगरी सहकारी बैंक में 512 करोड़ रुपये से अधिक की कथित धोखाधड़ी के मामले में जांच एजेंसियों ने पनवेल में पूर्व विधायक की एक कई एकड़ में फैली खेल अकादमी और एक जमीन सहित कई संपत्तियां जब्त की थीं।
विज्ञापन


इस मामले के मुख्य आरोपी पूर्व विधायक पाटिल ने तीन बार पीपुल एंड वर्कर्स पार्टी ऑफ़ इंडिया से पनवेल से विधायक रहे और एक बार उरण से भी विधायक रहे। नवी मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने कानून के तहत पाटिल की कुछ पैतृक संपत्तियों सहित कुल 87 संपत्तियों को जब्त किया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी इस धोखाधड़ी से जुड़े एक धन शोधन मामले की जांच कर रहा है। विशेष पीएमएलए न्यायाधीश सत्यनारायण नवंदर ने मंगलवार को बैंक की याचिका स्वीकार करते हुए जब्त संपत्तियों की नीलामी का आदेश दिया। इस पर आरोपियों सहित सभी पक्षों ने इन संपत्तियों की नीलामी के लिए अपनी अनापत्ति दी थी।
विज्ञापन


ठाणे: ट्रक ने महिला और बच्चे को कुचला, दोनों की मौत
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में एक ट्रक ने एक महिला और चार साल के बच्चे को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार को इंदिरा गांधी स्मारक अस्पताल के मुख्य गेट के पास हुआ। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला का नाम सोनी बानो था, जो शांतिनगर इलाके की रहने वाली थीं। वह अपने भाई के उपचार के लिए अस्पताल आई थीं। जब वह सड़क पार कर रही थीं और उनके साथ रिश्तेदार का चार साल का बच्चा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।  अधिकारी ने बताया कि घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान रात में उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और उसके चालक को हिरासत में लिया गया है। उसके खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा, जांच जारी है। हम मौके के सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान खंगाल रहे हैं। 

मंत्रालय के जीएडी दफ्तर की छत का हिस्सा गिरा, कोई घायल नहीं
महाराष्ट्र सरकार के मंत्रालय परिसर में स्थित सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के सातवें माले पर शुक्रवार को छत का एक छोटा हिस्सा गिर गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि यह घटना दोपहर के समय हुई, जब राज्य सचिवालय की एनेक्स बिल्डिंग में स्थित जीएडी कार्यालय में एक बैठक चल रही थी। अधिकारी ने कहा, छत का एक छोटा हिस्सा गिरा, लेकिन सौभाग्य से कोई भी घायल नहीं हुआ। 
Trending Videos

'राजनीतिक दबाव में किसी को भी नहीं बचाया जाएगा'

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने गुरुवार को कहा कि 2006 के मुंबई ट्रेन धमाकों के मामले में राजनीतिक दबाव में किसी को भी नहीं बचाया जाएगा। उनकी यह टिप्पणी सुप्रीम कोर्ट द्वारा बॉम्बे हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगाने के बाद आई है जिसमें 2006 के मुंबई ट्रेन धमाकों के 12 आरोपियों को बरी किया गया था। पवार ने कहा कि राज्य को मामले की गहन जांच करने और जरूरत पड़ने पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लगाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा, 'राजनीतिक दबाव में किसी को भी न बचाने के आदेश दिए गए हैं। मैं आज ही संरक्षक मंत्री बना हूं। घटना उससे पहले हुई थी। मुझे विश्वास है कि न्यायपालिका सभी तथ्यों को ध्यान में रखेगी और निष्पक्ष फैसला देगी।' उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार की छवि महत्वपूर्ण है और आश्वासन दिया कि न्याय होगा।
 

नवी मुंबई पुलिस ने मानव तस्करी के तीन आरोपियों को पकड़ा

नवी मुंबई पुलिस ने मानव तस्करी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी पश्चिम बंगाल के हैं और इन पर एक महिला की तस्करी का आरोप है। तीनों बंगाल के माल्दा से 23 जुलाई से फरार थे। तीनों की पहचान शंभु मुनीलाल उपाध्याय, धीरेंद्र तिलकचंद आर्य और मकबूल बिलाल अंसारी के रूप में हुई है। 

महाराष्ट्र की कृषि योजना पर हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की, याचिकाकर्ताओं पर लगाया 1 लाख का जुर्माना

बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार की कृषि खरीद योजना को चुनौती देने वाली जनहित याचिका और एक अन्य याचिका को पूरी तरह निराधार करार देते हुए खारिज कर दिया है। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं पर ₹1 लाख का जुर्माना भी लगाया है। मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे और न्यायमूर्ति संदीप मारणे की पीठ ने 22 जुलाई को सुनवाई के दौरान कहा कि 12 मार्च 2024 के शासनादेश में कोई कानूनी त्रुटि नहीं है।

शासनादेश के तहत किसानों को बैटरी स्प्रेयर, नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, धातु कीटनाशक और कपास स्टोरेज बैग जैसी सामग्री राज्य एजेंसियों के माध्यम से उपलब्ध कराई जानी है। याचिकाकर्ता स्प्रेयर निर्माता संघ था, जिसे कोर्ट ने लाभार्थी योजना को चुनौती देने के लिए अयोग्य ठहराया। साथ ही कोर्ट ने इसे किसानों की भलाई में हस्तक्षेप करने की कोशिश बताया।

मां-बेटे को चोरी के कई मामलों में पकड़ा, 11 लाख रुपए के जेवरात जब्त
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने एक महिला और उसके 20 वर्षीय बेटे को कई घरों में चोरी और घर तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब 11 लाख रुपये कीमत के सामान जब्त किए गए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।  

यह मामला 13 जुलाई को नाउपाड़ा इलाके के एक घर से सोने-चांदी के गहने चोरी होने की शिकायत के बाद सामने आया। पुलिस ने जांच के दौरान वहां लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें एक महिला और दो बच्चे घर के पास आते दिखे। फुटेज में एक छोटी लड़की अपने बैग से कई उपकरण निकालती नजर आई। नाउपाड़ा थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अभय महाजन ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने पूरे शहर के लगभग 100 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। इससे पता चला कि महिला ठाणे रेलवे स्टेशन, तालवपाली और चंदनवाड़ी इलाकों में घूमती रही। उन्होंने बताया, चोरी के बाद महिला जानबूझकर रास्ता बदलकर निगरानी से बचती थी। 

महिला और उसके साथियों की स्पष्ट तस्वीर मिलने के बाद पुलिस ने सिद्धेश्वर झील, वागले एस्टेट, वार्टकनगर, रबोडी, कालवा और मुम्ब्रा जैसे इलाकों में जांच तेज की। पुलिस ने तकनीकी जानकारी और मुखबिरों की मदद से अपनी जांच बढ़ाई। इसके बाद पुलिस दिवा गांव, सबेगांव, खरडी, दतीवली और डंपिंग ग्राउंड के आसपास के इलाकों पर गई। दो रात तक निगरानी करने के बाद पुलिस ने 20 वर्षीय आरोपी गणेश दिलीप गुप्ता उर्फ गणेश प्रकाश आव्हाड को दिवा क्रीक के पास डंपिंग ग्राउंड के पास से पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपनी मां मां पूजा दिलीप गुप्ता उर्फ पूजा प्रकाश आव्हाड (45 वर्षीय) के साथ ठाणे में कई चोरी के मामलों में शामिल रहा। 

फर्जी निकला बम की धमकी वाला फोन कॉल: मुंबई पुलिस
मुंबई पुलिस को शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 पर बम धमाके की धमकी देने वाला फोन कॉल मिला। पुलिस ने पूरी जांच की, लेकिन वहां से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। यह कॉल फर्जी निकली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

एक और धमकी भरे कॉल में कहा गया कि शाम सवा छह बजे धमाका होगा। जांच में पता चला कि दोनों कॉल एक ही व्यक्ति ने किए थे। पुलिस अब इस मामले में केस दर्ज करने की प्रक्रिया में है। रेलवे पुलिस के कंट्रोल रूम को भी एक कॉल मिला, जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर धमाका होने की धमकी दी गई थी। लेकिन बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड की जांच के बाद यह कॉल भी फर्जी निकली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed