{"_id":"66452a70c40f2f638901db09","slug":"maharashtra-news-updates-retired-army-man-opens-fire-during-dispute-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी ने किसानों पर की फायरिंग, बिजली आपूर्ति लाइन को जोड़ने को लेकर विवाद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी ने किसानों पर की फायरिंग, बिजली आपूर्ति लाइन को जोड़ने को लेकर विवाद
Thu, 16 May 2024 03:04 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 16 May 2024 03:04 AM IST
सार
Maharashtra: पुणे जिले की भोर तहसील में एक सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी ने अपनी संपत्ति में बिजली आपूर्ति लाइन को जोड़ने को लेकर स्थानीय किसानों के साथ विवाद के दौरान कथित तौर पर गोली चला दी।
विज्ञापन
किसानों पर फायरिंग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पुणे जिले की भोर तहसील में एक सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी ने अपनी संपत्ति में बिजली आपूर्ति लाइन को जोड़ने को लेकर स्थानीय किसानों के साथ विवाद के दौरान कथित तौर पर गोली चला दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति (70 वर्षीय) के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा, आरोपी भोर में एक रिसॉर्ट चलाता है और उसने मुख्य खंभे से अपने रिसॉर्ट तक बिजली कनेक्शन का विस्तार करने की अनुमति ली थी। जिसमें खंभे कुछ किसानों के स्वामित्व वाले खेतों से होकर गुजर रहे थे। चूंकि रिसॉर्ट तक लाइन लगाने का काम चल रहा था, इसलिए किसानों ने इस पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया, विवाद बढ़ने पर पुलिस ने बीच-बचाव कर काम रोक दिया। हालांकि, बाद में शाम को व्यक्ति ने जबरन काम फिर से शुरू कर दिया। किसानों ने एक बार फिर रिसॉर्ट के परिसर के बाहर इकट्ठा होकर विरोध किया तो व्यक्ति ने 0.30 राइफल और एयरगन का इस्तेमाल करते हुए गोलियां चलाईं। उसने दो राउंड फायरिंग कीं। हालांकि, कोई भी किसान चोटिल नहीं हुआ।
विज्ञापन