फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra news Updates mumbai New Year crime and political story

Maharashtra: कल्याण के हत्याकांड मामले में निकम करेंगे सरकार का प्रतिनिधित्व, आरोप पत्र दाखिल करने का निर्देश

Sat, 28 Dec 2024 08:33 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 28 Dec 2024 08:33 AM IST
सार

Maharashtra News Updates: 31 दिसंबर को गेटवे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव, गिरगांव चौपाटी, जुहू बीच और बांद्रा के बैंडस्टैंड सहित लोकप्रिय स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Maharashtra news Updates mumbai New Year crime and political story
मुंबई पुलिस - फोटो : एएनआई

विस्तार

पूरे देश में नए साल के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। नए साल के उत्सव को देखते हुए मुंबई पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नए साल की पूर्व संध्या पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मुंबई में 14,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि 31 दिसंबर को गेटवे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव, गिरगांव चौपाटी, जुहू बीच और बांद्रा के बैंडस्टैंड सहित लोकप्रिय स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने की उम्मीद है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए 12,048 कांस्टेबल, 2,184 अधिकारी, 53 सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी), 29 पुलिस उपायुक्त (एसीपी) और 8 अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रैंक के अधिकारी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन


राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) की टुकड़ियां, त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी), बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस), दंगा नियंत्रण पुलिस और होमगार्ड के जवान भी सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे। महत्वपूर्ण सड़कों पर पुलिस चेकपोस्ट लगाई जाएंगी और शहर में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल्याण: हत्या अपरहण मामले में उज्जवल निकम करेंगे सरकार का प्रतिनिधित्व
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कल्याण में 12 साल की लड़की के अपहरण और हत्या के मामले में सरकार का प्रतिनिधित्व वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम करेंगे। इसके अलावा, उन्होंने ठाणे के पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया कि वह एक महीने के भीतर आरोपपत्र दालिख करें। भाजपा उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्रा के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने इस मामले में सख्त और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है और ठाणे पुलिस को जल्द से जल्द आरोपपत्र पेश करने का निर्देश दिया।

इस मामले में पीड़िता के माता-पिता, अमरजीत मिश्रा और कल्याण पूर्व विधायक सुलभा गायकवाड़ ने आज मुख्यमंत्री से मुलाकात की। परिवार ने अपना दुख साझा किया और अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग की। मुख्यमंत्री ने पीड़िता के माता-पिता को पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाया और यह भी कहा कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  

 

मुंबई के कुर्ला में लगी भीषण आग

फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह मुंबई के कुर्ला इलाके में स्थित स्क्रैप और प्लास्टिक सामग्री के गोदामों में भीषण आग लग गई। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।  घटना सुबह करीब 6 बजे हुई। फायर ब्रिगेड के मुताबिक, आग ने ग्राउंड फ्लोर के 1,000 x 500 वर्ग फीट के क्षेत्र और आंशिक रूप से एक मंजिला इमारत में लगी है। आग बुझाने के लिए 10 छोटी नली लाइनें, 11 दमकल गाड़ियां, नौ जेट टैंक और अन्य सहायकों को मौके पर भेजा गया।

ठाणे: जहर देकर रिश्तेदार को मारने के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे में संपत्ति के विवाद को लेकर कथित तौर पर अपने रिश्तेदार को मारने के आरोप में एक व्यक्ति और उसके किशोर बेटे को गिरफ्तार किया गया है। मृतक मर्चेंट नेवी का सेवानिृवत्त अधिकारी था। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस के मुताबिक, पिता-पुत्र की जोड़ी ने 11 अगस्त को मुकेश श्यामसुंदर कुमार (62 वर्षीय) जहर देकर मार डाला। इसके बाद उन्होंने कुमार के शव को एक बैग में डालकर 14 अगस्त को कल्याण-नगर रोड के पास फेंक दिया। हालांकि, पुलिस 15 अगस्त को शव के बारे में जानकारी मिली। लेकिन शुरू में मृतक की पहचान नहीं हो सकी, क्योंकि कुमार के गुमशुदा होने का मामला देर में दर्ज हुआ था। कुमार के बच्चे विदेश में रहते हैं, जिससे परिवार को जल्दी जानकारी नहीं मिल पाई। ठाणे ग्रामीण पुलिस के हेड कांस्टेबल प्रकाश साहित को हाल ही में जानकारी मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने वरप गांव में छानबीन की, जहां कुमार के चेचरे भाई अजय कुमार मिश्रा रहते थे। पुलिस ने मिश्रा और उसके 17 सत्रह वर्षीय बेटे से पूछताछ की, जिन्होंने करने की बात कबूल की। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

पुणे: स्कूल के प्रिंसिपल काशिद बीच पर डूबकर निधन

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के काशिद बीच पर एक प्रिकनिक ट्रिप के दौरान पुणे के एक स्कूल के प्रिंसिपल की डूबने से मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। घटना शुक्रवार की दोपहर हुई, जब पुणे के हवेली तालुक स्थित महात्मा ज्योतिराव हाईस्कूल के प्रिंसिपल धर्मेंद्र देशमुख काशिद बीच पर पिकनिक के दौरान कुछ शिक्षकों के साथ तैर रहे थे। इस दौरान वह पानी में डूब गए। देशमुख के साथ गए अन्य शिक्षकों और बीच पर तैनात बचाव दल ने उन्हें पानी से बाहर निकाला और उन्हें बोरली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से उन्हें अलीबाग के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  
 
 

परभणी: तीन बेटियों को जन्म देने पर पत्नी को आग के हवाले किया, मौत

महाराष्ट्र के परभणी जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर इसलिए अपनी पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई, क्योंकि उसने तीसरी बेटी को जन्म दिया था। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार यह जानकारी दी। 

अधिकारी ने कहा, मुंबई से करीब 520 किलोमीटर दूर गंगाखेड़ नाका में कुंडलिक उत्तम काले (32 वर्षीय) ने गुरुवार रात अपनी पत्नी मैना की हत्या की। मैना की बहन की ओर दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, आरोपी तीन बेटियों को जन्म देने को लेकर अपनी पत्नी पर ताना मारता था और अक्सर इस मुद्दे पर उससे झगड़ा करता था। गुरुवार की रात ऐसे ही ताने के बाद उसने उस पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। वह चिल्लाते हुए घर से बाहर भागी, जहां लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से चल चुकी थी और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। गंगाखेड़ थाने के अधिकारी ने बताया कि काले को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed