फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News Update Two held with ambergris worth Rs 5 cr One person arrested for attacking MLC Satav

Maharashtra: 5.5 करोड़ कीमत का ‘एम्बरग्रीस’ बरामद; MLC सातव पर हमला करने के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Thu, 09 Feb 2023 10:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 09 Feb 2023 10:40 PM IST
सार

विधान परिषद में कांग्रेस की सदस्य प्रज्ञा राजीव सातव पर कथित तौर पर हमला करने के मामले में पुलिस ने 40 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। घटना सातव के गृह जिले हिंगोली में हुई थी।

विज्ञापन
Maharashtra News Update Two held with ambergris worth Rs 5 cr One person arrested for attacking MLC Satav
हथकड़ी - फोटो : social media

विस्तार

महाराष्ट्र के सांगली शहर में पुलिस ने 5.5 करोड़ रुपये का ‘एम्बरग्रीस’ रखने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो लोग इसे बेचने के लिए पश्चिमी महाराष्ट्र के इस शहर में आ रहे हैं। सूचना के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


दोनों ने पुलिस को बताया कि ‘एम्बरग्रीस’ को उनके एक साथी की मदद से राज्य के तटीय सिंधुदुर्ग जिले के मालवन से लाया गया। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत ज्यादातर इत्र बनाने के लिए उपयोग की जाने वाली ‘एम्बरग्रीस’ की बिक्री करने और उसे रखने पर प्रतिबंध है। ‘एम्बरग्रीस’ एक ठोस, लेकिन मोम जैसा पदार्थ है जो ‘स्पर्म व्हेल’ की आंतों में बनता है।
विज्ञापन


 प्रज्ञा सातव पर हमला करने के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार
महाराष्ट्र विधान परिषद में कांग्रेस की सदस्य प्रज्ञा राजीव सातव पर राज्य के हिंगोली जिले में कथित तौर पर हमला करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। इस मामले में एक 40 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।  हिंगोली के पुलिस अधीक्षक जी. श्रीधर ने कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने सातव के शिकायत दर्ज कराने के बाद मामले में महेंद्र डोंगरदिवे नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। डोंगरदिवे के खिलाफ बालापुर थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 352, 353 और 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, प्रज्ञा सातव ने आरोप लगाया था कि बीते बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने उन पर पीछे से हमला किया। उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी जान को खतरा है। प्रज्ञा सातव ने कहा कि पिछले साल नवंबर के बाद से उन पर दूसरी बार हमला किया गया है और वह चाहती हैं कि उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

पत्नी की हत्या के आरोप में पति और एक अन्य गिरफ्तार
पालघर जिले के विरार में पत्नी की हत्या के आरोप में पति और एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

विरार पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक राजेंद्र कांबले ने बताया कि प्रियंका पाटिल का शव एक फरवरी को शंकर पाडा स्थित उनके घर से मिला था और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला घोंटना बताए जाने के बाद हत्या की जांच शुरू हुई थी।

उन्होंने कहा, सुराग के लिए सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई। हमें एक गुप्त सूचना मिली कि उसका पति उसके चरित्र पर संदेह करता था और उसे मारना चाहता था। हमने हत्या के सिलसिले में पहले उसके पति के दोस्त को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा, सूचना के आधार पर उसके पति को गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

पत्रकार की हत्या के सिलसिले में 30 लोगों के बयान दर्ज
पुलिस ने रत्नागिरि जिले के राजापुर शहर में एक जमीन डीलर द्वारा एक स्थानीय पत्रकार की कथित हत्या के सिलसिले में कम से कम 30 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। 

शशिकांत वारिशे (48 वर्षीय) को सोमवार को कथित तौर पर जमीन डीलर पंढरीनाथ अंबरकर द्वारा चलाई जा रही एसयूवी ने कुचल दिया था। अगले दिन वारिशे की अस्पताल में मौत हो गई। आरोप है कि अंबरकर इलाके में प्रस्तावित रिफाइनरी के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध करने वाले किसी भी व्यक्ति को धमकी देता था। उसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।  

मुंबई से करीब 440 किलोमीटर दूर राजापुर में एक पेट्रोल पंप के पास हुई इस घटना की सुबह एक स्थानीय मराठी अखबार में अंबरकर के खिलाफ वारिशे द्वारा लिखा गया एक लेख प्रकाशित हुआ था।स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा, हमने कुछ चश्मदीदों सहित 30 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। पत्रकारों पर हमलों से निपटने वाले अधिनियम के तहत मामले की जांच एक पुलिस उपाधीक्षक द्वारा की जा रही है।

बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए बोलियां शुरू 
मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर (बुलेट ट्रेन परियोजना) के हिस्से के रूप में 21 किलोमीटर लंबी सुरंग के निर्माण के लिए बोलियां चालू हो चुकी हैं। इसमें 7 किलोमीटर सुरंग समुद्र के नीचे होगी। 

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा मुंबई में बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स और ठाणे जिले के शिलफाटा के बीच सी-2 पैकेज के लिए एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (एल एंड टी) से दो बोलियां प्राप्त हुई हैं। तकनीकी मूल्यांकन के बाद वित्तीय बोलियां खोली जाएंगी। एनएचएसआरसीएल के अनुसार, सुरंग जमीन के नीचे 25-40 मीटर की गहराई पर 13.1 मीटर के व्यास वाली सिंगल-ट्यूब ट्विन-ट्रैक संरचना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed