{"_id":"6411bf4ed95759df30093e73","slug":"maharashtra-news-update-four-people-died-due-to-suffocation-inside-a-drain-in-baramati-pune-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra News: ड्रेनेज चैंबर में दम घुटने से चार लोगों की मौत, बारामती की घटना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra News: ड्रेनेज चैंबर में दम घुटने से चार लोगों की मौत, बारामती की घटना
Wed, 15 Mar 2023 06:21 PM IST
अभिषेक दीक्षित
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 15 Mar 2023 06:21 PM IST
विज्ञापन
Pune
- फोटो : ANI
पुणे के बारामती में एक नाले में दम घुटने से चार लोगों की मृत्यु हुई। जानकारी के मुताबिक, प्रवीण अटोले नामक एक व्यक्ति मोटर पाइप साफ करने के लिए अंदर गया, लेकिन वह बेहोश हो गया और उसे बचाने के लिए उसके पिता अंदर गए तो वे बेहोश हो गए। पुलिस का कहना है कि उनके पीछे दो लोग भी अंदर गए और उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
मालेगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों में से एक भानुदास अटोले के खेत में स्थित ड्रेनेज चैंबर में मवेशियों का गोबर भरा गया था। इसे साफ करने का काम चल रहा था। कुछ कचरा मोटर पंप में फंस गया था, इसलिए प्रवीण अटोले इसे हटाने के लिए अंदर गए, लेकिन दम घुटने के कारण वह बेहोश हो गए। उनके बाद उनके पिता भानुदास अटोले, प्रकाश सोपान अटोले और बाबासाहेब गवाहने एक-एक करके चैंबर में दाखिल हुए और वे सभी बेहोश हो गए और अंदर जमा पानी में गिर गए। पुलिस अधिकारी ने कहा कि चारों को चेंबर से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन