फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra news update bus caught fire on the Mumbai Ahmedabad highway

Maharashtra: मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर बस में लगी भीषण आग, धू-धूकर जली, बाल-बाल बचे यात्री

Sun, 30 Apr 2023 01:52 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 30 Apr 2023 01:52 AM IST
सार


मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर एक बस में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान बस में 14 यात्री सवार थे। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बस अहमदाबाद से हैदराबाद जा रही थी। बस में आग लगने की घटना पालघर थाना क्षेत्र में हुई। 
 

विज्ञापन
Maharashtra news update bus caught fire on the Mumbai Ahmedabad highway
मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर बस में लगी आग - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर एक बस में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान बस में 14 यात्री सवार थे। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बस अहमदाबाद से हैदराबाद जा रही थी। बस में आग लगने की घटना पालघर थाना क्षेत्र में हुई। 
विज्ञापन


पुणे में एक करोड़ रुपये से अधिक की एमडी दवा के साथ दो गिरफ्तार 
पुलिस ने पुणे के खराड़ी इलाके में दो व्यक्तियों के पास से 1.21 करोड़ रुपये मूल्य का मेफेड्रोन (एमडी) जब्त किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। डीसीपी अमोल जेंडे ने कहा कि मध्य प्रदेश के रतलाम से आए दो आरोपियों के कब्जे से 1.21 करोड़ रुपये मूल्य का 108 ग्राम एमडी बरामद किया गया। 
विज्ञापन


मानखुर्द में पड़ोसी से झगड़े के दौरान महिला की गोली मारकर हत्या
मुंबई के मानखुर्द उपनगर में शनिवार शाम 22 वर्षीय एक महिला की उसके पड़ोसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, यह घटना इंदिरा नगर इलाके में हुई जब महिला और उसके पड़ोसी की पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दूसरी महिला का पति और उसका बेटा मौके पर पहुंचे और एक राउंड फायर किया। पीड़िता के सीने में गोली लग गई। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएस ने फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज का किया भंडाफोड़
एटीएस ने भिवंडी इलाके में एक फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़ किया। इस दौरान एटीएस ने कई लोगों को हिरासत में लिया। एटीएस की पकड़ से बचने के लिए एक आरोपी ने इमारत की छत से छलांग लगा दी। छत से गिरने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed