फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra nana patole said congress expects get good seat sharing deal in assembly polls

Maharashtra: 'विधानसभा में योग्यता के आधार पर होना चाहिए सीट बंटवारे का समझौता', कांग्रेस अध्यक्ष की उभरी टीस

Thu, 06 Jun 2024 08:42 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 06 Jun 2024 08:42 PM IST
सार

महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए अक्तूबर में चुनाव हो सकते हैं। पटोले ने कहा कि 'उनकी पार्टी कैडर ने कड़ी मेहनत की है और लोगों से बेहतर तरीके से संवाद किया।' 

विज्ञापन
maharashtra nana patole said congress expects get good seat sharing deal in assembly polls
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले और कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : X/@@NANA_PATOLE

विस्तार

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद विधानसभा चुनाव की चर्चा शुरू हो गई है। लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी कांग्रेस इन दिनों आत्मविश्वास से लबरेज है और अब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के एक बयान से यह साफ भी हो गया है। दरअसल नाना पटोले ने कहा है कि कांग्रेस उम्मीद कर रही है कि विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे के समझौते में कांग्रेस को योग्यता के आधार पर सीटें मिलेंगी। साफ है कि नाना पटोले परोक्ष रूप से ज्यादा सीटों पर दावा कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पटोले ने राहुल गांधी को दिया जीत का श्रेय
पटोल को लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के लिए उनके समर्थकों ने 90 किलो लड्डूओं से तोला गया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए पटोले ने कहा 'कांग्रेस लोकसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। ऐसे में हम उम्मीद कर रहे हैं कि विधानसभा चुनाव में योग्यता के आधार पर पार्टी को सीटें मिलेंगी।' महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए अक्तूबर में चुनाव हो सकते हैं। पटोले ने कहा कि 'उनकी पार्टी कैडर ने कड़ी मेहनत की है और लोगों से बेहतर तरीके से संवाद किया।' नाना पटोले ने पार्टी के शानदार प्रदर्शन के पीछे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को भी श्रेय दिया। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में ज्यादा सीटों की मांग कर सकती है कांग्रेस
महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस के अलावा शिवसेना यूबीटी और एनसीपी एसपी भी शामिल हैं। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने महाराष्ट्र की 13 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं शिवसेना यूबीटी नौ सीटों पर और शरद पवार की एनसीपी आठ सीटों पर जीतने में सफल रही। गौरतलब है कि सीट बंटवारे के तहत शिवसेना को सबसे ज्यादा 21, कांग्रेस को 17 और एनसीपी एसपी को 10 सीटें मिलीं थी। कांग्रेस 17 में से 13 पर जीत दर्ज करने में सफल रही। ऐसे में माना जा रहा है कि नाना पटोले इसी प्रदर्शन के आधार पर विधानसभा चुनाव में ज्यादा सीटें मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed