फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Nagpur Mumbai Duronto Express derailed near Titwala

महाराष्ट्र: हादसे का शिकार हुई दुरंतो एक्सप्रेस, इंजन समेत 10 कोच पटरी से उतरे

Tue, 29 Aug 2017 11:40 AM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी Updated Tue, 29 Aug 2017 11:40 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra: Nagpur Mumbai Duronto Express derailed near Titwala
दुरंतो एक्सप्रेस

मंगलवार सुबह देश एक और रेल हादसे का गवाह बना। महाराष्ट्र में मुंबई-नागपुर दुरंतो एक्सप्रेस टिटवाला के पास दुर्घटना का शिकार हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना में इंजन समेत 10 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में किसी के हताहत होने की अभी तक खबर नहीं मिल रही है।

विज्ञापन

 
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ए लोहानी का कहना है लैंडस्लाइड की वजह से दुरंतो एक्सप्रेस का इंजन और 9 कोच पटरी से उतर गए। ट्रैक को रिपेयर करने का काम किया जा रहा है। इस दुर्घटना में कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। जो पैसेंजर इस दुर्घटना से प्रभावित हैं उनके लिए बसों का अरेंजमेंट किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की वजह से लोकल ट्रेन का संचालन प्रभावित
पहले  आशंका जताई जा रही है कि इस हादसे की वजह लैंडस्लाइड भी हो सकती है। हादसे की वजह से लोकल ट्रेन का संचालन प्रभावित हुआ है।
 


ताजा जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के कल्याण से रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। तो वहीं, स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

 

किसी के हताहत होने की खबर नहीं
सेंट्रल रेलवे के मुताबिक यह हादसा महाराष्ट्र के आसनगंज और वासिंद के बीच हुआ, जहां मुंबई-नागपुर दुरंतो एक्सप्रेस का इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में किसी भी यात्री के घायल होने की जानकारी नहीं है।
 


12 दिनों में तीसरा रेल हादसा
आपको बता दें कि पिछले दो सप्ताह में ये तीसरा रेल हादसा है। इससे पहले उत्कल एक्सप्रेस हादसे में 22 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। तो वहीं, कैफियत एक्सप्रेस हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे, जिनमें 7 को गंभीर चोट लगी थी।

यहां देखें हादसे से जुड़ा वीडियो
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed