{"_id":"638f8ca45183b944f935606d","slug":"maharashtra-nagpur-metro-flyover-guinness-book-of-world-records-name-gadkari-congratulates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guinness Book: NHAI और नागपुर मेट्रो का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ दर्ज, गडकरी ने दी बधाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Guinness Book: NHAI और नागपुर मेट्रो का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ दर्ज, गडकरी ने दी बधाई
Wed, 07 Dec 2022 12:14 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 07 Dec 2022 12:14 AM IST
सार
3.14 किलोमीटर लंबे वायाडक्ट छत्रपति नगर, उज्जवल नगर और जयप्रकाश नगर के नाम से मेट्रो स्टेशन हैं। इन स्टेशनों की डिजाइन और क्रियान्वयन किसी चुनौती से कम नहीं था।
विज्ञापन
डबल डेकर वायाडक्ट
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागपुर शहर का नाम अब 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में दर्ज हो गया है। नागपुर में बनाए गए हाईवे फ्लाईओवर और मेट्रो रेल के साथ सिंगल कॉलम पर सबसे लंबे डबल डेकर वायाडक्ट को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। इसका निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और महा मेट्रो की टीम ने मिलकर किया। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस उपलब्धि हासिल करने पर एनएचएआई और मेट्रो की टीम को बधाई दी।
क्या है ‘डबल डेकर वायाडक्ट’ की खासियत
बता दें कि नागपुर में वर्धा रोड पर डबल डेकर वायाडक्ट पर कुल तीन मेट्रो स्टेशन हैं। 3.14 किलोमीटर लंबे वायाडक्ट छत्रपति नगर, उज्जवल नगर और जयप्रकाश नगर के नाम से मेट्रो स्टेशन हैं। इन स्टेशनों की डिजाइन और क्रियान्वयन किसी चुनौती से कम नहीं था। डबल डेकर वायाडक्ट पर पहले लेवल पर हाईवे का फ्लाईओवर होता है, जिस पर से वाहन गुजरते हैं। फ्लाईओवर के पिलर के सहारे मेट्रो की लाइन होती है, जिससे मेट्रो गुजरती है। सबसे नीचे हाईवे होता है। त्रिस्तरीय प्रणाली शहर में ट्रैफिक की समस्या को कम करने में मदद करती है।
नितिन गडकरी ने दी बधाई
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सबसे लंबे डबल डेकर वायाडक्ट का निर्माण कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल करने पर टीम एनएचएआई और महा मेट्रो की टीम को बधाई दी हैं। इस परियोजना को पहले ही एशिया बुक और इंडिया बुक से रिकॉर्ड मिल चुका है। यह पुरस्कार मिलना गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि वह इंजीनियरों, अधिकारियों और मजदूरों को दिल से धन्यवाद और सलाम करते हैं, जिनकी वजह से यह संभव हो सका।
विज्ञापन
डबल डेकर वायाडक्ट प्रोजेक्ट एक साल में हुआ तैयार
यह प्रोजेक्ट 5 मार्च 2019 में शुरू हुआ था। जिसके बाद 13 नवंबर 2020 को इस हाईवे को खोल दिया गया। अभी तक यह डबल डेकर वायाडक्ट किसी भी मेट्रो रेल प्रणाली पर सबसे लंबा बन गया है।