फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra: MVA government stirred by EDs action, Sharad Pawar convenes a meeting of NCP ministers

महाराष्ट्र: ईडी की कार्रवाई से एमवीए सरकार में हड़कंप, शरद पवार ने बुलाई एनसीपी मंत्रियों की बैठक

Tue, 31 Aug 2021 03:59 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 31 Aug 2021 03:59 AM IST
सार

  • एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने ने पवार की ओर से आयोजित इस बैठक की जानकारी दी।
  • बैठक में जिले के प्रभारीमंत्री, संपर्क मंत्री के कार्यों सहित जिलों में कार्यों के संदर्भ में समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन
Maharashtra: MVA government stirred by EDs action, Sharad Pawar convenes a meeting of NCP ministers
शरद पवार और जयंत पाटिल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कीर्रवाई से महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार में हड़कंप मच गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार शाम को पार्टी के मंत्रियों की बैठक बुलाई है। सरकारी सह्याद्रि अतिथिगृह में होने वाली इस बैठक में राज्य के प्रमुख नेताओं के खिलाफ शुरू ईडी की छापेमारी सहित मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा होगी।

विज्ञापन

जिलों में कार्यों के संदर्भ में समीक्षा की जाएगी

एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने ने पवार की ओर से आयोजित इस बैठक की जानकारी दी। पाटिल ने कहा कि बैठक में जिले के प्रभारीमंत्री, संपर्क मंत्री के कार्यों सहित जिलों में कार्यों के संदर्भ में समीक्षा की जाएगी।

इसके अलावा भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी और उसके बाद की राजनीतिक परिस्थिति, एमवीए के नेताओं को ईडी के नोटिस और मंदिर खोलने के लिए भाजपा के शंखनाद आंदोलन सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में उपमुख्यमंत्री अजित पवार, गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल सहित एनसीपी कोटे के सभी मंत्री भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमवीए नेताओं को परेशान करने के लिए ईडी का इस्तेमाल

जयंत पाटिल ने आरोप लगाया कि एमवीए सरकार के नेताओं को परेशान करने के लिए ईडी का इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने कहा कि न केवल एमवीए सरकार के नेता बल्कि देश में भाजपा विरोधी पार्टियों के नेताओं को भी परेशानी में डालने का प्रयासकिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अनिल देशमुख प्रकरण में एक नंबर कौन है, यह सचिन वझे और अन्य के जवाबों से सिद्ध हो गया है वहीं, एनसीपी प्रवक्ता व अल्पसंख्यक मंत्री नवाब मलिक ने आरोप लगाया कि राजनीतिक बदले की कार्रवाई के तहत ईडी के मार्फत नेताओं को नोटिस देने के साथ छापेमारी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed