फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Mumbai BJP MLAs meet RSS Leaders hours talks before Assembly Elections 2024 news and updates

Maharashtra: मुंबई से भाजपा के विधायकों ने आरएसएस नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठक की, छह घंटे हुआ मंथन

Sun, 01 Sep 2024 09:55 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 01 Sep 2024 09:55 PM IST
सार

बैठक से उनके बाहर आने के बाद भाजपा विधायकों और पार्टी की मुंबई इकाई के पदाधिकारियों ने चर्चा के बारे में चुप्पी साधी।

विज्ञापन
Maharashtra Mumbai BJP MLAs meet RSS Leaders hours talks before Assembly Elections 2024 news and updates
bjp flag

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के मुंबई के विधायकों ने रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठक की। सेंट्रल मुंबई के लोअर पारेल में यशवंत भवन में हुई यह बैठक छह घंटे से ज्यादा तक चली।
विज्ञापन


बैठक से उनके बाहर आने के बाद भाजपा विधायकों और पार्टी की मुंबई इकाई के पदाधिकारियों ने चर्चा के बारे में चुप्पी साधी। संघ के एक पदाधिकारी ने इसे नियमित बैठक बताया। उधर भाजपा की मुंबई इकाई के प्रमुख और बांद्रा से विधायक आशीष शेलार ने 26 अगस्त को सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने पर प्रदर्शन करने को लेकर विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (एमवीए) की आलोचना की।
विज्ञापन


दक्षिण मुंबई में रविवार को हुए विपक्ष के प्रदर्शन का हवाला देते हुए उन्होंने इसे आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी रूप से प्रेरित बताया। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव अक्तूबर-नवंबर में होने की संभावना है। भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव में मुंबई की 36 में से 16 सीटें जीती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed