फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: MNS leader thrashes hotel manager due to not playing Marathi song

Maharashtra: नहीं बजाया मराठी गाना तो मनसे नेता ने कर दी होटल मैनेजर की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

Thu, 24 Nov 2022 10:13 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 24 Nov 2022 10:13 PM IST
सार

महाराष्ट्र के वाशी में मनसे नेता द्वारा होटल मैनेजर की पिटाई का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि मनसे नेता ने होटल में मराठी गाना ना बजाने के चलते होटल मैनेजर की पिटाई की थी। 

विज्ञापन
Maharashtra: MNS leader thrashes hotel manager due to not playing Marathi song
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र में एक बार फिर मनसे नेताओं की गुंड़ागर्दी का मामला सामने आया है। दरअसल, नवीं मुंबई के वाशी में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के एक नेता ने एक होटल के मैनेजर के साथ जमकर मारपीट की। बताया जा रहा है कि इस विवाद के पीछे का कारण था कि होटल में मराठी गाना नहीं बजाया जा रहा था। इस मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है। गौरतलब है कि इससे पहले, एक मनसे नेता ने एक महिला के साथ मारपीट और अभद्रता करने का मामला सामने आया था।  

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
मिली, जानकारी के मुताबिक मारपीट की ये घटना बुधवार यानी कल की है। कल वाशी के एक होटल में एक कंपनी ने अपने स्टाफ के लिए पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी चल ही रही थी कि तभी कंपनी के कर्मियों ने अपने आयोजक से शिकायत कि वहां मराठी गाने नहीं बजाए जा रहे हैं। इस पर आयोजक महिला ने होटल मैनेजर से मराठी गाने बजाने की अपील की। हालांकि, उसके आग्रह पर होटल मैनेजर ने मराठी गाने बजाने से मना कर दिया। इसके कुछ देर बाद ही मनसे कार्यकर्ता वहां पहुंचे और कारण पूछते हुए होटल मैनेजर की पिटाई कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह भी सामने आया है कि वाशी के होटलों में मराठी गाने बजाने पर रोक है। 
विज्ञापन


 होटल मालिक ने मांगी माफी
मारपीट की घटना के बाद आज होटल मालिक ने माफी मांगते हुए कहा कि वे भी मराठी हैं और नया मैनेजर होने के कारण डीजे और मैनेजर के बीच गलतफहमी पैदा हो गई थी। उन्होंने बताया कि आयोजक ने जिस समय मराठी गाना बजाने के लिए आग्रह किया उस समय डीजे मराठी गानों की सीडी खोज रहा था। इतने में ही मनसे के नेताओं ने होटल मैनेजर की पिटाई कर दी। होटल मालिक ने यह भी कहा कि बाद में गाना बजाया गया था। होटल मालिक ने इस पूरी घटना पर माफी मांगते हुए कहा अगर हमारे स्टाफ से किसी की भावना आहत हुई हो तो मैं दिल से माफी मांगता हूं। मैं खुद एक महाराष्ट्रियन हूं और मुझे मराठी भाषा पर गर्व है। उन्होंने यह भी कहा कि यहां मराठी गाने बजते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed