फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra minister nawab malik son in law being taken for medical examination before being produced before Court

ड्रग मामला: नवाब मलिक के दामाद समीर खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Mon, 18 Jan 2021 12:13 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 18 Jan 2021 12:13 PM IST
विज्ञापन
maharashtra minister nawab malik son in law being taken for medical examination before being produced before Court
नवाब मलिक के दामाद समीर खान - फोटो : ANI

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक के दामाद समीर खान की कोर्ट में पेशी हो गई है और एस्प्लेनेड कोर्ट ने समीर खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया है। इससे पहले समीर खान को चिकित्सा परीक्षण के लिए ले जाया गया था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने समीर खान को ड्रग मामले के संबंध में 13 जनवरी को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन


विज्ञापन


13 जनवरी को समीर खान को एनसीबी की ओर से हिरासत में लिया गया था और इसके बाद उनकी बताई गई कई जगहों पर छापेमारी की। समीर खान के बांद्रा स्थित आवास पर छापेमारी की गई। इधर समीर खान का ड्रग्स मामले में नाम आने के बाद नवाब मलिक ने बयान दिया कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई भी कानून से ऊपर नहीं है: नवाब मलिक
ड्रग्स मामले में दामाद के गिरफ्तार होने पर महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने गुरुवार को कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और इसे बिना किसी भेदभाव के लागू किया जाना चाहिए। एनसीपी नेता ने किसी भी घटना का उल्लेख किए बिना कहा कि कानून उचित कदम उठाएगा और न्याय होगा।

केंद्रीय एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि मलिक के दामाद समीर खान को दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट स्थित एनसीबी के कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। खान सुबह लगभग 10 बजे वहां पहुंचे और कई घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था।


सूत्रों ने बताया कि ड्रग्स मामले के एक आरोपी और उनके बीच 20,000 रुपये का कथित ऑनलाइन लेन-देन का मामला सामने आने के बाद एजेंसी ने उन्हें तलब किया। इस मामले में ब्रिटिश नागरिक करण सजनानी और दो अन्य को पिछले सप्ताह 200 किलोग्राम मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed