फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Minister Jayant Patil on Bhima Koregaon violence case, We are not We are not

भीमा कोरेगांव: जयंत पाटिल बोले- केस वापस नहीं ले रहे, केवल गैर-गंभीर अपराधों के बारे में सोच रहे

Wed, 04 Dec 2019 05:58 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आसिम खान Updated Wed, 04 Dec 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Minister Jayant Patil on Bhima Koregaon violence case, We are not We are not
जयंत पाटिल (फाइल फोटो) - फोटो : twitter

भीमा कोरेगांव हिंसा मामले पर महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी विधायक दल के नेता जयंत पाटिल ने कहा कि हम मामलों की वापसी नहीं कर रहे हैं। हम केवल गैर-गंभीर अपराधों के बारे में बात कर रहे हैं, जहां लोग आम तौर पर किसी अन्य तरीके से शामिल हुए।

विज्ञापन


 



नाणार रिफाइनरी परियोजना के प्रदर्शनकारियों और मुंबई की आरे कॉलोनी में पेड़ काटने का विरोध जताने पर पर्यावरणविदों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने के एलान के बाद भीमा कोरेगांव मामले में दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग उठ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीपी के वरिष्ठ नेता धनंजय मुंडे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को वापस लेने की मांग की।

इससे पहले कांग्रेस के एमएलसी प्रकाश गजभिये ने भी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर भीमा कोरेगांव मामले में दर्ज किए गए केसों को वापस लेने की अपील की थी।


वहीं, इस मामले ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि पिछली सरकार ने भीमा कोरेगांव मामलों को वापस लेने का आदेश दिया था। पहले, हम आकलन करेंगे कि क्या इसे लागू किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed