{"_id":"61716f9d9a0fea3ebf30e8a1","slug":"maharashtra-minister-accuses-ncb-and-sameer-wankhede-for-doing-ugahi-from-film-industry","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाब मलिक का आरोप: दुबई और मालदीव यात्रा पर सफाई दें वानखेड़े, फिल्म उद्योग से उगाही में भी उनका हाथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नवाब मलिक का आरोप: दुबई और मालदीव यात्रा पर सफाई दें वानखेड़े, फिल्म उद्योग से उगाही में भी उनका हाथ
Thu, 21 Oct 2021 09:30 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 21 Oct 2021 09:30 PM IST
सार
एनसीपी नेता नवाब मलिक ने एनसीबी पर गंभीर आरोप लगाते हुए आर्यन खान मामले की जांच कर रहे अधिकारी पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
एनसीपी नेता नवाब मलिक
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता नवाब मलिक ने गुरुवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को निशाने पर लिया और कई गंभीर आरोप लगाए। मलिक ने कहा, सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले के बाद, एनसीबी ने एक विशेष अधिकारी की नियुक्ति की। सीबीआई इस मामले की जांच कर रही थी। मौत की गुत्थी तो नहीं सुलझ पाई लेकिन फिल्म उद्योग में एनसीबी की दखलअंदाजी शुरू हो गई।
विज्ञापन
इसके साथ ही उन्होंने आर्यन खान मामले में जांच कर रहे एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान पूरा फिल्म उद्योग मालदीव में था... अधिकारी और उनका परिवार भी वहीं था। वानखेड़े को अपनी दुबई और मालदीव यात्रा के बारे में स्पष्टीकरण देना चाहिए। मलिक ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि यह उगाही मालदीव और दुबई में हुई, हम जल्द ही इसकी तस्वीर भी उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
मलिक ने कहा कि रिया चक्रवर्ती को गलत तरीके से फंसाया गया, अन्य लोगों को फंसाने की कोशिशें भी की गई थीं। नवाब मलिक ने आगे कहा, 'एनसीबी के पास एक कठपुतली है- वानखेड़े। वह लोगों के खिलाफ फर्जी मामले उठाते हैं। मैं वानखेड़े को चुनौती देता हूं कि एक साल के अंदर वह अपनी नौकरी से हाथ धो बैठेंगे। आप हमें जेल पहुंचाना चाहते हैं, इस देश के लोग आपको सलाखों के पीछे भेजने से पहले शांत नहीं बैठने वाले।'
विज्ञापन
'कोई कितना भी दबाव डाल ले किसी से डरने वाला नहीं हूं'
एनसीपी नेता ने कहा, बताइए आपके पीछे कौन है, जो दबाव डाल रहा है? कोई मुझ पर कितना भी दबाव डाल ले नवाब मलिक किसी से डरने वाला नहीं है। मैं आज ये स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैं तब तक नहीं रुकूंगा जब तक आपको जेल में नहीं पहुंचा देता। मलिक ने कहा कि हमारे पास फर्जी मामलों के सबूत हैं।
मलिक ने कहा कि सुबह उनकी बहन ने कहा था कि मेरा भाई मालदीव नहीं गया था। बाद में वानखेड़े ने खुद इस बात को स्वीकार किया और यहां तक कि एनसीबी के प्रेस नोट में भी इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने इनकार किया कि वह दुबई में नहीं थे। मैंने ट्विटर पर एक टाइमलाइन के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी।
नवाब मलिक ने आगे कहा कि वानखेड़े ने कहा है कि वह कानूनी कार्रवाई करेंगे, निश्चित तौर पर इस देश में कानून है। वह कानूनी रास्ता अख्तियार करने के लिए स्वतंत्र हैं और मुझे भी कानून का सहारा लेने का अधिकार है। निश्चित तौर पर, इस बात को उचित मंच पर पेश किया जाएगा और भविष्य में यह होना ही है।