फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Maratha reservation Manoj Jarange says to government tp take decision will do protest

Maharashtra: मनोज जरांगे ने मराठा आरक्षण पर सरकार को दिया अल्टीमेटम, कहा- कल तक हो फैसला, नहीं तो आंदोलन तय

Mon, 25 Aug 2025 02:52 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: हिमांशु चंदेल Updated Mon, 25 Aug 2025 02:52 PM IST
सार

मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने 26 अगस्त तक यानि कल तक कानूनी दायरे में आरक्षण की घोषणा न होने पर मुंबई में आंदोलन की चेतावनी दी है। जरांगे ने कहा कि मराठों को कुनबी मानकर ओबीसी वर्ग में शामिल किया जाए, नहीं तो 29 अगस्त से आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल होगी। 

विज्ञापन
Maharashtra Maratha reservation Manoj Jarange says to government tp take decision will do protest
मनोज जरांगे - फोटो : PTI

विस्तार

मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने राज्य सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि 26 अगस्त तक यानि कल तक मराठा समाज को कानूनी दायरे में आरक्षण घोषित किया जाए, अन्यथा वह मुंबई कूच कर आजाद मैदान में आंदोलन शुरू करेंगे। जरांगे ने साफ किया है कि उनकी लड़ाई शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक होगी, लेकिन अगर मांग पूरी नहीं हुई तो यह बड़ा आंदोलन बनेगा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार सकारात्मक निर्णय लेती है तो उन्हें मुंबई जाने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


जरांगे ने कहा कि वह 27 अगस्त को जालना जिले के अंटारवाली सराटी गांव से आंदोलन की शुरुआत करेंगे और 29 अगस्त को मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा और उनका उद्देश्य केवल आरक्षण का हक दिलाना है। जरांगे ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जिद्दी रवैया अपनाकर जानबूझकर मराठा समाज को भड़का रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने हाल ही में 29 जातियों को ओबीसी वर्ग में शामिल किया है, लेकिन मराठा समाज को हक से वंचित रखा गया है।
विज्ञापन


ओबीसी में आरक्षण की मांग
जरांगे का कहना है कि मराठा समाज को कुनबी मानकर ओबीसी वर्ग में आरक्षण दिया जाना चाहिए। इसके लिए उन्होंने ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स जैसे हैदराबाद, बॉम्बे और सतारा गजट की अहमियत बताई, जिनमें मराठों को कुनबी दर्ज किया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब अन्य जातियों को बिना पर्याप्त प्रमाण आरक्षण दिया गया, तो मराठों के पास 58 लाख रिकॉर्ड होने के बावजूद उन्हें क्यों वंचित रखा गया है। जरांगे ने स्पष्ट किया कि मराठा समाज 10 प्रतिशत का अलग कोटा नहीं चाहता, क्योंकि उसे कभी भी खत्म किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि समाज को स्थायी आधार पर ओबीसी आरक्षण चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राउत बोले- संविधान संशोधन बिल पर बनी JPC का हिस्सा नहीं होंगे; भाजपा ने विपक्ष पर साधा निशाना


आंदोलन की रणनीति
जरांगे ने बताया कि 27 अगस्त को मराठा समाज के लोग अंटारवाली सराटी से निकलेंगे। 28 अगस्त को वे शिवनेरी किले जाएंगे और फिर राजगुरुनगर, चाकण, लोणावला, पनवेल, वाशी और चेंबूर होते हुए मुंबई पहुंचेंगे। 29 अगस्त को सुबह 10 बजे आजाद मैदान से आंदोलन की शुरुआत होगी। उन्होंने अपील की है कि शिक्षक, किसान, व्यापारी, बस कंडक्टर और अन्य वर्गों के लोग अपना काम छोड़कर आंदोलन में शामिल हों। साथ ही उन्होंने डॉक्टरों से भी दवाइयों और एंबुलेंस के साथ पहुंचने की अपील की। जरांगे ने कहा कि उन्होंने समाज से 5,000 पानी के टैंकर, गाड़ियां और वाहन लाने की अपील की है ताकि आंदोलनकारियों को किसी तरह की कठिनाई न हो।

ये भी पढे़ें- हिमाचल में 'पारिस्थितिकी असंतुलन' पर सुप्रीम कोर्ट चिंतित, सुनवाई के लिए न्याय मित्र नियुक्त करने का फैसला

जरांगे का सख्त रुख
जरांगे ने कहा कि वह सरकार को गिरा भी सकते हैं, अगर आरक्षण की मांग पूरी नहीं हुई। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने दो महीने पहले राज्य के सभी 288 विधायकों, मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व अजित पवार को फोन कर मराठा समाज की पीड़ा बताई थी, लेकिन किसी ने गंभीरता से नहीं सुना। जरांगे का कहना है कि अगर मांगें पूरी होतीं तो मुंबई जाने की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने आरक्षण का फैसला नहीं किया तो मुंबई की जनता देख ले कि कौन जिद्दी है। उन्होंने दोहराया कि जब तक सरकार गजट के आधार पर मराठों को कुनबी मानकर आरक्षण लागू नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed