फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MP Basantrao Chavan Passes Away Congress leader was admitted in Hyderabad Hospital Inside Story Full Details

Maharashtra: नांदेड़ से कांग्रेस सांसद बसंतराव चव्हाण का लंबी बीमारी के बाद निधन, हैदराबाद में चल रहा था इलाज

Mon, 26 Aug 2024 08:17 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 26 Aug 2024 08:17 AM IST
सार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्य विपक्षी दल के सांसद वसंत चव्हाण के निधन पर सोमवार को दुख जताया तथा उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।

विज्ञापन
MP Basantrao Chavan Passes Away Congress leader was admitted in Hyderabad Hospital Inside Story Full Details
Basantrao Chavan - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाराष्ट्र के नांदेड़ से लोकसभा सांसद बसंतराव चव्हाण का सोमवार को निधन हो गया। उनका हैदराबाद के अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, चव्हाण (69) ने सुबह करीब 4 बजे अस्पताल में अंतिम सांस ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्य विपक्षी दल के सांसद वसंत चव्हाण के निधन पर सोमवार को दुख जताया तथा उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।

विज्ञापन


किडनी संबंधी समस्याओं का इलाज चल रहा था
लंबे इलाज के बाद पिछले सप्ताह से बसंतराव चव्हाण का किडनी संबंधी समस्याओं का इलाज शुरू हुआ था। कांग्रेस के दिग्गज नेता ने इस साल खराब स्वास्थ्य और कई नेताओं के पार्टी छोड़ने के बावजूद नांदेड़ लोकसभा सीट जीती थी। पार्टी से किनारा करने वालों में पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भी शामिल थे, वे चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। 
विज्ञापन


भाजपा सांसद को हराया था
लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के तुरंत बाद वसंतराव चव्हाण ने अशोक चव्हाण को भाजपा में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया था। लोकसभा चुनाव में वसंत चव्हाण ने मौजूदा भाजपा सांसद प्रताप पाटिल चिखलिकर को 59,442 मतों से हराया था। उन्होंने चुनाव से ठीक पहले अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी के कमजोर होने और अपनी निजी स्वास्थ्य समस्याओं जैसे मुद्दों से पार पाकर जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक जीवन पर एक नजर
नांदेड़ जिले के नायगांव में जन्मे वसंतराव चव्हाण लंबे समय तक ग्राम पंचायत सदस्य रहे और बाद में 1990 और 2002 में जिला परिषद सदस्य बने। वे 2002 में महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए चुने गए और नायगांव विधानसभा सीट से राज्य विधानसभा के सदस्य बने। वे 2009 से 2014 तक विधायक रहे। वे 2021 से 2023 तक नांदेड़ जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी रहे।


नाना पटोले ने जताया दुख
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने ट्वीट किया, 'कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, नांदेड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद वसंतराव चव्हाण के निधन की खबर बेहद चौंकाने वाली है। वे विपरीत परिस्थितियों में भी हमेशा कांग्रेस पार्टी के प्रति वफादार रहे और कांग्रेस पार्टी के विचार को घर-घर तक पहुंचाया। इस दुख में पूरी कांग्रेस पार्टी चव्हाण परिवार के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed