Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra local body polls on Dec 2; litmus test for Mahayuti's one-year-old government

महाराष्ट्र: दो दिसंबर को स्थानीय निकाय चुनाव; एक साल पुरानी महायुति सरकार के लिए अग्निपरीक्षा

Sun, 30 Nov 2025 10:19 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 30 Nov 2025 10:19 PM IST
सार

महाराष्ट्र में दो दिसंबर को 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों के लिए स्थानीय निकाय चुनाव होंगे। ये चुनाव हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति की जीत के बाद अग्निपरीक्षा की तरह होंगे। चुनाव प्रचार एक दिसंबर रात तक चलेगा, मतगणना तीन दिसंबर को होगी और इसमें 1.07 करोड़ से अधिक मतदाता 13,355 मतदान केंद्रों पर वोट देंगे।

विज्ञापन
Maharashtra local body polls on Dec 2; litmus test for Mahayuti's one-year-old government
ईवीएम मशीनें - फोटो : Freepik

विस्तार

महाराष्ट्र में दो दिसंबर को स्थानीय निकायों के महत्वपूर्ण चुनाव होने जा रहे हैं। इस दिन 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों के लिए वोट डाले जाएंगे। यह सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत तीन चरणों में होने वाली प्रक्रिया का पहला चरण है।
विज्ञापन


इन चुनावों को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि हाल ही में नवंबर 2024 के विधानसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति ने बड़ी जीत दर्ज की थी। उसने राज्य की 288 में से 235 सीट पर जीत हासिल की थी। अब यह देखा जाएगा कि क्या यही असर स्थानीय निकाय चुनावों में भी दिखता है या विपक्ष मिलकर महायुति के प्रभाव को चुनौती दे पाता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'हलाल की कमाई बंद होने पर मुसलमानों को भड़काने पर उतारू मदनी', विहिप ने SC से स्वतः संज्ञान लेने की अपील
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव प्रचार एक दिसंबर रात 10 बजे तक चलेगा और मतगण तीन दिसंबर को होगी। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा चार नवंबर को राज्य चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने की थी, जिसके बाद आचार संहिता लागू हो गई। इन चुनावों में कुल 6,859 और 288 अध्यक्षों का चुनाव होगा। 1.07 करोड़ से अधिक मतदाता 13,355 मतदान केंद्रों पर वोट करेंगे। पूरे चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल होगा और 66 हजार से अधिक कर्मचारी तैनात रहेंगे। 

एक अधिकारी ने बताया कि कुल सीटों में से 3,492 महिलाओं, 895 अनुसूचित जाति, 338 अनुसूचित जनजाति और 1,821 ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। उम्मीदवारों के लिए खर्च सीमा अध्यक्ष पद के लिए 15 लाख और सदस्य पद के लिए 12 लाख रुपये तय की गई है। नामांकन 10 नवंबर से शुरू हुए और 17 नवंबर आखिरी तारीख थी। 18 नवंबर को जांच हुई, जबकि 21 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकते थे। चुनाव आयोग को 51 हजार से अधिक नामांकन मिले। 


ये भी पढ़ें: 'ऑपरेशन सिंदूर ने दिखाई भारतीय नौसेना की युद्ध की तत्परता', नौसेना प्रमुख एडमिरल त्रिपाठी बोले

भाजपा नेता ने शिंदे गुट के विधायक पर लगाया आरोप
महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने दावा किया है कि सिंधुदुर्ग जिले में शिवसेना (शिंदे गुट) के कुछ कार्यकर्ता शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवार के लिए प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के उस दावे पर सवाल खड़ा करती है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने 2022 में 'अन्याय' के चलते बगावत की थी।

राणे ने कहा कि यह स्थिति शिंदे की बगावत की वजह पर गंभीर संदेह पैदा करती है। उनके बड़े भाई निलेश राणे शिंदे गुट की शिवसेना के विधायक हैं। नितेश राणे ने शनिवार शाम सिंधुदुर्ग में पत्रकारों से कहा, एकनाथ शिंदे का कहना था कि उन्हें उस समय के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के शासन में शिवसेना कार्यकर्ताओं पर हो रहे अन्याय को देखकर बगावत करनी पड़ी। अगर उन्होंने यही वजह बताई थी, तो फिर उनके ही कार्यकर्ता कणकवली नगर परिषद चुनाव में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार संदेश पारकर के लिए प्रचार क्यों कर रहे हैं? 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed