फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VHP alleges Madani is bent on inciting Muslims over stoppage of halal income, urges SC to take suo motu

VHP: 'हलाल की कमाई बंद होने पर मुसलमानों को भड़काने पर उतारू मदनी', विहिप ने SC से स्वतः संज्ञान लेने की अपील

Sun, 30 Nov 2025 05:48 PM IST
पवन पांडेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 30 Nov 2025 05:48 PM IST
सार

VHP Slams Madani: विहिप नेता डॉ. सुरेंद्र जैन ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हलाल की कमाई पर रोक लगने के कारण जमीयत अब देश का माहौल खराब करने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि मदनी के बयान पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।  

विज्ञापन
VHP alleges Madani is bent on inciting Muslims over stoppage of halal income, urges SC to take suo motu
सुरेंद्र जैन, अंतरराष्ट्रीय सह संयुक्त सचिव, विहिप - फोटो : ANI

विस्तार

जमीयत उलमा-ए-हिंद के नेता मौलाना महमूद मदनी के 'जुल्म होने पर जिहाद होगा' वाले बयान पर घमासान छिड़ गया है। विश्व हिंदू परिषद ने आरोप लगाया है कि जमीयत नेता मौलाना महमूद मदनी देश के मुसलमानों को भड़काने का काम कर रहे हैं। इससे देश में अप्रिय स्थिति पैदा हो सकती है। सर्वोच्च न्यायालय की निष्पक्षता पर उनके बयान को आधार बनाते हुए विहिप ने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले पर स्वतः संज्ञान लेने की अपील की है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Parliament: संसद के शीतकालीन सत्र में हंगामे के आसार; एसआईआर पर विपक्ष लामबंद, 'जिहाद' विवाद पर सरकार गर्म
विज्ञापन


'अब देश का माहौल खराब करने की साजिश रच रही जमीयत'
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय सह संयुक्त सचिव डॉ. सुरेंद्र जैन ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा है कि देश में स्थितियां संवेदनशील हैं। कई जगहों से आतंकवादी पकड़े जा रहे हैं। लेकिन ऐसी परिस्थिति में जिहाद करने की बात कहना आतंकवादियों को 'कवर फायर' देने जैसा है। उन्होंने कहा कि हलाल की कमाई पर रोक लगने के कारण जमीयत अब देश का माहौल खराब करने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि मदनी के बयान पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


लव जिहाद समेत अन्य घटनाओं का किया जिक्र
डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि कहीं रोटियों पर थूकने की खबरें आई हैं तो कहीं पर लव जिहाद में फंसाकर हिंदू महिलाओं के साथ अभद्रता की गई है। कई ऐसी घटनाएं आई हैं जहां महिलाओं को लव जिहाद में फंसाकर उनकी हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि, इन खुली घटनाओं को देखने के बाद भी जिहाद को सही ठहराना इन सब मामलों पर पर्दा डालने की कोशिश है। 

यह भी पढ़ें - Indian Navy: 'ऑपरेशन सिंदूर ने दिखाई भारतीय नौसेना की युद्ध की तत्परता', नौसेना प्रमुख एडमिरल त्रिपाठी बोले

अयोध्या मामले में हुआ था न्याय- सुरेंद्र जैन
विहिप नेता डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि मदनी अयोध्या मामले पर विवादित बयान देकर देश में अशांति फैलाना चाहते हैं। लेकिन पूरा देश जानता है कि सर्वोच्च न्यायालय ने लंबे समय तक हर साक्ष्य और कानून के हर पहलू को देखने के बाद अयोध्या में राम मंदिर के पक्ष में फैसला सुनाया था। लेकिन अब इस पर विवाद खड़ा कर मदनी लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय को इस मामले पर स्वतः संज्ञान लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed