फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra local bodies polls likely by April 2025 if SC decides on OBC quota: Bawankule

Maharashtra: महाराष्ट्र में कब होंगे निकाय चुनाव? मंत्री बावनकुले ने दी जानकारी, बताई क्या आ रही है समस्या

Wed, 25 Dec 2024 05:30 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 25 Dec 2024 05:30 PM IST
सार

महाराष्ट्र में लंबित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट ओबीसी कोटा पर फैसला करता है तो महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव अप्रैल 2025 तक होने की संभावना है।

विज्ञापन
Maharashtra local bodies polls likely by April 2025 if SC decides on OBC quota: Bawankule
चंद्रशेखर बावनकुले, मंत्री, महाराष्ट्र - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बुधवार को कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट जनवरी के पहले हफ्ते में ओबीसी आरक्षण पर अपना फैसला सुनाता है, तो राज्य में स्थानीय निकायों के लंबित चुनाव मार्च-अप्रैल 2025 में होंगे। नागपुर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण पर सुनवाई जनवरी के पहले हफ्ते में शीर्ष अदालत में सूचीबद्ध है।
विज्ञापन


राज्य सरकार पूरी सहायता करेगी- बावनकुले
राजस्व मंत्री ने आगे कहा, 'राज्य चुनाव आयोग चुनाव कराएगा और राज्य सरकार पूरी सहायता प्रदान करेगी।' बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) समेत अधिकांश नगर निगमों और राज्य के अन्य स्थानीय निकायों का पांच साल का कार्यकाल 2022 में ही खत्म हो गया है।
विज्ञापन


2021 में सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया था फैसला
इससे पहले दिसंबर 2021 में, सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया था कि स्थानीय निकायों में ओबीसी के लिए आरक्षण की अनुमति तब तक नहीं दी जाएगी जब तक कि सरकार शीर्ष अदालत के 2010 के आदेश में निर्धारित ट्रिपल टेस्ट को पूरा नहीं करती। कोर्ट ने फैसला सुनाया था कि जब तक ट्रिपल टेस्ट मानदंड पूरा नहीं हो जाता, तब तक ओबीसी सीटों को सामान्य श्रेणी की सीटों के रूप में फिर से अधिसूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रिपल टेस्ट के लिए राज्य सरकार को प्रत्येक स्थानीय निकाय में ओबीसी के पिछड़ेपन पर डेटा एकत्र करने, आयोग की सिफारिशों के आलोक में प्रत्येक स्थानीय निकाय में आरक्षण के अनुपात को निर्दिष्ट करने और यह सुनिश्चित करने के लिए एक समर्पित आयोग का गठन करने की आवश्यकता थी कि ऐसा आरक्षण एससी/एसटी/ओबीसी के लिए आरक्षित कुल सीटों के 50 प्रतिशत से अधिक न हो।

'कोई गलत काम हुआ है, तो उसे सुधारा जाएगा'
मंत्री ने आगे कहा कि ऐसी शिकायतें थीं कि महाराष्ट्र में निजी धर्मार्थ ट्रस्टों और शैक्षणिक संस्थानों के स्वामित्व वाली कई संपत्तियों को वक्फ बोर्ड ने जबरन अपने कब्जे में ले लिया था। उन्होंने कहा, 'एक बार संसद की तरफ से वक्फ (संशोधन) विधेयक को मंजूरी मिल जाने के बाद, इसे महाराष्ट्र में लागू किया जाएगा। अगर कोई गलत काम हुआ है, तो उसे सुधारा जाएगा।'


महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख ने कहा कि गांवों की आबादी का सर्वेक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर तकनीक के साथ मानचित्रण (स्वामित्व) के तहत, ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को उनकी जमीन के स्वामित्व के लिए ई-संपत्ति कार्ड प्रदान करने के लिए 2021 में गांवों का ड्रोन सर्वेक्षण करने की प्रक्रिया शुरू हुई। उन्होंने कहा कि 30,515 गांवों में से 15,327 में ई-संपत्ति कार्ड तैयार हैं और जल्द ही वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed