फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra jharkhand assembly election bypolls updates MVA Mahayuti know all updates in hindi

Election Updates: 'राजनीति में बलिदान की जगह नहीं..', महाराष्ट्र में चुनाव लड़ने को लेकर अखिलेश का बड़ा बयान

Sun, 27 Oct 2024 10:55 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 27 Oct 2024 10:55 AM IST
सार

Maharashtra, Jharkhand Election 2024 Updates :महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के साथ ही उपचुनाव पर इस समय सबकी निगाहें बनी हुईं है। विभिन्न पार्टियां व्यापक स्तर पर चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। आइये जानते हैं चुनाव से जुड़े अपडेट्स...

विज्ञापन
maharashtra jharkhand assembly election bypolls updates MVA Mahayuti know all updates in hindi
महाराष्ट्र-झारखंड और उपचुनाव से जुड़े अपडेट्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों के साथ ही देश भर में 14 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और दो राज्यों की दो लोकसभा सीटों पर भी उपचुनाव को लेकर इस दिनों देश की सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। महाराष्ट्र में एक चरण तो झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होना है। झारखंड में पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है तो वहीं  झारखंड में दूसरे चरण के लिए 29 अक्तूबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। महाराष्ट्र में भी नामांकन दाखिल करने की यही तिथि है। आइये जानते हैं कि उपचुनाव और विधानसभा चुनाव को लेकर देश में क्या चल रहा है...
विज्ञापन

30 अक्तूबर को महाराष्ट्र में जारी होगा कांग्रेस का गारंटी कार्ड

वहीं, महाराष्ट्र में कांग्रेस गारंटी कार्ड पर पार्टी नेता विजय वडेट्टीवार का कहना है कि हम सोच रहे हैं कि चुनाव से पहले जनता को कांग्रेस गारंटी कार्ड दिया जाए। यह 30 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। वहीं, उन्होंने पार्टी के घोषणापत्र पर कहा कि उसे भी जल्द ही जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र में चुनाव लड़ने पर बड़ी बात बोले अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र में गठबंधन और चुनाव लड़ने के बारे में प्रतिक्रिया दी।  समाजवादी पार्टी प्रमुख व सांसद अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग पर कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसका फैसला करेंगे। हमारी पहली कोशिश गठबंधन में बने रहने की होगी, अगर वे हमें गठबंधन में नहीं रखना चाहते हैं तो हम वहीं चुनाव लड़ेंगे जहां हमारी पार्टी को वोट मिलेंगे, या संगठन पहले से काम कर रहा है ताकि गठबंधन को नुकसान न हो। राजनीति में त्याग के लिए कोई जगह नहीं है।

विज्ञापन

इरफान अंसारी पर बरसे बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाह देव 
वहीं, झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मंत्री इरफान अंसारी ने एक आदिवासी विधवा के बारे में जो कुछ कहा है, वह झारखंड की राजनीति के इतिहास में अक्षम्य है, अकल्पनीय है। यह कांग्रेस के लिए नया नहीं है यह उनकी संस्कृति है और यह कुछ नहीं है। वहीं अब इरफान अंसारी माफी मांगने के बजाय आक्रामक हैं और कह रहे हैं कि उन्होंने कुछ नहीं कहा है और वीडियो को क्रॉप कर दिया गया है। अब EC ने संज्ञान लिया है और कहा है कि प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट मामला लग रहा है नैतिक आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए इरफान अंसारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। झारखंड के आदिवासी, झारखंड की जनता और झारखंड के मतदाता इस सरकार को वोट देने जा रहे हैं जिसमें एक आदिवासी महिला के लिए भी सम्मान नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed