{"_id":"5df126258ebc3e87c80f9f5f","slug":"maharashtra-ips-officer-resigns-in-protest-against-citizenship-amendment-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में महाराष्ट्र के आईपीएस अधिकारी ने दिया इस्तीफा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में महाराष्ट्र के आईपीएस अधिकारी ने दिया इस्तीफा
Wed, 11 Dec 2019 10:53 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Mohit Mudgal
Updated Wed, 11 Dec 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
बुधवार को महाराष्ट्र कैडर के एक आईपीएस अधिकारी ने नागरिकता (संशोधन) विधेयक के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए इस्तीफा दे दिया। मुंबई में विशेष पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) के रूप में तैनात अब्दुर्रहमान ने कहा कि वह बृहस्पतिवार से कार्यालय नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राज्यसभा ने बुधवार को नागरिकता संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी। इससे पहले विधेयक को सोमवार को लोकसभा की मंजूरी मिल चुकी थी। अब्दुर्रहमान ने कहा कि यह विधेयक भारत के धार्मिक बहुलवाद के खिलाफ है। मैं सभी न्यायप्रिय लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे लोकतांत्रिक तरीके से विधेयक का विरोध करें। यह संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है।
विज्ञापन