फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra hindi news updates mumbai bmc nagpur pune education politics crime cm fadnavis gadkari

Maharashtra Updates: सोलापुर जिले में सड़क हादसे में आठ की मौत, ठेकेदार पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

Tue, 16 Jun 2026 05:55 AM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Tripathi Updated Tue, 16 Jun 2026 05:55 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra hindi news updates mumbai bmc nagpur pune education politics crime cm fadnavis gadkari
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में एक सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत के संबंध में पुलिस ने एक सड़क ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पश्चिमी महाराष्ट्र के मालशीरस तहसील के तंदुलवाड़ी गांव के पास रविवार दोपहर एक पिक-अप वाहन सड़क किनारे बने खेत के कुएं में गिर गया, जिसमें चार महिलाओं और इतने ही बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन


इस क्षेत्र में एक परियोजना का काम कर रही सड़क ठेकेदार नवजोत गधोक की कंपनी को भी एफआईआर में नामजद किया गया है। पुलिस के अनुसार, ठेकेदार पर आरोप है कि वह सड़क किनारे कुएं की मौजूदगी की जानकारी होने के बावजूद दुर्घटनास्थल पर अनिवार्य सुरक्षा उपाय प्रदान करने में विफल रहा।
विज्ञापन


यह दुर्घटना तब हुई जब पंढरपुर से आए 15 लोग एक मंदिर में दर्शन के बाद लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि पिक-अप चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो गया, जिससे वाहन सड़क से उतरकर खुले खेत के कुएं में जा गिरा। एफआईआर के अनुसार, ठेकेदार को राजमार्ग के बगल में स्थित कुएं के बारे में जानकारी थी, लेकिन वह स्थल पर सुरक्षा अवरोधक, चेतावनी संकेत, पर्याप्त रोशनी, स्पीड ब्रेकर और रिफ्लेक्टर लगाने में विफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेलपुर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, "हमने नवजोत गधोक और (उनकी कंपनी) रोडवे कंस्ट्रक्शन्स के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या), 125 (मानव जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाले लापरवाही भरे कार्य) और बीएनएस की अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।"

मुंबई: सोशल मीडिया 'स्टार' गिरफ्तार, व्यापारी से उगाही का आरोप
मुंबई पुलिस ने मुलुंड इलाके में एक सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को एक व्यापारी से ऑनलाइन बदनामी की धमकी देकर पैसे वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान मुलुंड निवासी 40 वर्षीय रणदीप गुज्जर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गुज्जर ने पनीर व्यापारी को धमकी दी थी कि उसके उत्पाद में कीड़ा पाया गया है। इसके बाद उसने इस आरोप के संबंध में एक वीडियो बनाया और इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जहां उसके लगभग 10,000 फॉलोअर्स हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर व्यापारी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया और उसके व्यवसाय को बंद कराने की धमकी दी। आगे बदनामी के डर से, व्यापारी ने शुरू में आरोपी को यूपीआई के माध्यम से 50,000 रुपये का भुगतान किया था। जब वह बाकी दो लाख रुपये नकद लेने पहुंचा, तो क्राइम ब्रांच यूनिट-5 और क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट ने उसे एक ट्रैफिक सिग्नल के पास पैसे के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 18 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

नांदेड़ में मेडिकल स्टोर पर छापा, एक्सपायरी दवाएं बेचने का आरोप
महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने सोमवार को एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दुकान पर समय सीमा समाप्त (एक्सपायरी) दवाएं बेचने का आरोप है। मामले में एक व्यक्ति ने अपने 90 साल के बुजुर्ग पिता के लिए मधुमेह की दवा खरीदी थी। उसने देखा कि दवाएं पिछले साल दिसंबर में ही एक्सपायर हो चुकी थीं। इसके बाद उसने एफडीए को इसकी जानकारी दी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एफडीए ने 'डॉक्टर्स लेन' स्थित दुकान की जांच की। वहां से एक्सपायरी दवाएं बरामद हुईं। जांच में सामने आया कि दुकान पर बिना डॉक्टर की पर्ची और बिना फार्मासिस्ट के दवाएं बेची जा रही थीं। ग्राहकों को बिल भी नहीं दिए जा रहे थे। अधिकारियों ने फिलहाल दुकान को बंद कर दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

दीपके के दो लाख फॉलोअर घटे, संघ पर लगाया हमले का आरोप  
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने जयपुर में उनके साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कुछ लोगों पर आरोप लगाया है। मंगलवार को नागपुर पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि जब भी कोई सरकार या उसकी विचारधारा के खिलाफ आवाज उठाता है, तब ऐसी घटनाएं सामने आती हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी गांधी और आंबेडकर के विचारों पर चलते हुए शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रखेगी। इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी सीजेपी की मौजूदगी चर्चा में है। पार्टी के आधिकारिक अकाउंट पर मंगलवार को 2.25 करोड़ फॉलोअर दर्ज किए गए। कुछ समय पहले यह संख्या 2 लाख अधिक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed