फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra hindi news updates mumbai bmc nagpur pune education politics crime cm fadnavis

Maharashtra Updates: खाना खाने के बाद छात्रों की तबीयत बिगड़ी, बारिश के बाद तांदुलवाड़ी किले का मेन सड़क बंद

Sun, 12 Jul 2026 02:36 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमन तिवारी Updated Sun, 12 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra hindi news updates mumbai bmc nagpur pune education politics crime cm fadnavis
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के शहादा इलाके में स्थित समाज कल्याण विभाग के एक छात्रावास में फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। यहां हॉस्टल में रहने वाले कई छात्रों ने जैसे ही खाना खाया, उसके कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। छात्रों को पेट दर्द, उल्टी और घबराहट की शिकायत होने के बाद परिसर में हड़कंप मच गया। तबीयत खराब होते ही प्रभावित छात्रों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पालघर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण ऐतिहासिक तांदुलवाड़ी किले के आसपास कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है, जिससे किले तक जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। पहाड़ी से गिरे बड़े पत्थरों और भारी मलबे के कारण फिलहाल किले तक पहुंचना संभव नहीं है। प्रशासन ने पर्यटकों, ट्रैकर्स और दुर्ग प्रेमियों से अगले कुछ दिनों तक तांदुलवाड़ी किले की यात्रा नहीं करने की अपील की है। राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लगातार बारिश के चलते अभी भी भूस्खलन और पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय प्रशासन मार्ग से मलबा हटाने और स्थिति का आकलन करने में जुटा है। अधिकारियों का कहना है कि रास्ता पूरी तरह सुरक्षित घोषित होने के बाद ही पर्यटकों के लिए किले का मार्ग दोबारा खोला जाएगा। साथ ही लोगों से केवल आधिकारिक जानकारी के आधार पर ही यात्रा की योजना बनाने और मानसून के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अहमदाबाद ने पौधारोपण का बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। भाड़ज क्षेत्र में मियावाकी पद्धति के तहत मात्र एक घंटे में 3.61 लाख पौधे लगाकर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया गया। 

यह अभियान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री तथा गांधीनगर के लोकसभा सांसद अमित शाह के गांधीनगर संसदीय क्षेत्र को 'हरित लोकसभा क्षेत्र' बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस अभियान के तहत गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में 1.25 करोड़ तथा अहमदाबाद नगर निगम क्षेत्र में 50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

प्रवीन नेट्टारू हत्याकांड: एनआईए का बड़ा एक्शन,दो मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार 
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। एजेंसी ने साल 2022 के चर्चित भाजपा नेता प्रवीन नेट्टारू हत्याकांड में दो मुख्य फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के कैडरों द्वारा की गई इस बेरहम टारगेट किलिंग के आरोपी अब्दुल नासिर पी उर्फ नासिर और नौशाद लंबे समय से फरार चल रहे थे। 

एनआईए ने शनिवार को आंध्र प्रदेश पुलिस से मिली सटीक सूचना के आधार पर केरल के कोच्चि और तमिलनाडु के होसुर में एक बेहद गुप्त ऑपरेशन चलाकर इन दोनों को दबोच लिया। बंगलूरू की विशेष एनआईए अदालत ने इन दोनों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर और गैर-मियादी गिरफ्तारी वारंट जारी किया था, साथ ही जांच एजेंसी ने इनकी गिरफ्तारी पर चार-चार लाख रुपये का नकद इनाम भी घोषित कर रखा था। इन दो नई गिरफ्तारियों के साथ ही इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में पकड़े गए कुल आरोपियों की संख्या अब 24 हो गई है, जबकि मामले में शामिल तीन अन्य आरोपी अब भी फरार हैं।

कोलकाता एयरपोर्ट पर मस्जिद में प्रवेश रोकने का मामला
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के भीतर स्थित एक मस्जिद में सामूहिक नमाज़ के लिए एंट्री पास सस्पेंड किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मुद्दे पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सरकार का रुख साफ करते हुए इस फैसले का समर्थन किया है। रविवार को उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा सबसे ऊपर है और एयरपोर्ट जैसे बेहद संवेदनशील और भू-राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थान के दरवाजे बाहरी लोगों के लिए खुले नहीं रखे जा सकते।

राष्ट्रीय सुरक्षा और एयरपोर्ट की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री
पूर्वा मेदिनीपुर जिले के तामलुक में भारतीय जनता पार्टी की एक विशेष संगठनात्मक बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा, 'राष्ट्रीय सुरक्षा और हवाई अड्डे की सुरक्षा किसी भी अन्य चीज से पहले आती है। मुख्यमंत्री होने के नाते मैं इससे ज़्यादा टिप्पणी नहीं करूंगा। कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की भौगोलिक स्थिति बहुत संवेदनशील है, क्योंकि चीन और बांग्लादेश दोनों ही यहां से पास में हैं। ऐसे में बाहरी लोगों के लिए इसके गेट खुले नहीं छोड़े जा सकते।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed