{"_id":"690a007c237df801fe0e2d36","slug":"maharashtra-govt-issued-gazette-declared-islampur-in-sangli-now-being-named-as-ishwarpur-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: सांगली का इस्लामपुर शहर बना 'ईश्वरपुर', नगर परिषद का भी बदला नाम; महाराष्ट्र सरकार ने की घोषणा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: सांगली का इस्लामपुर शहर बना 'ईश्वरपुर', नगर परिषद का भी बदला नाम; महाराष्ट्र सरकार ने की घोषणा
Tue, 04 Nov 2025 07:02 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 04 Nov 2025 07:02 PM IST
सार
Maharashtra: महाराष्ट्र के सांगली के इस्लामपुर शहर का नाम बदल दिया गया है। इसके अलावा, इस्लामपुर नगर परिषद का नाम भी बदल उरूण नग परिषद कर दिया गया है। राज्य सरकार ने एक गजट अधिसूचना के जरिये आज इसकी घोषणा की।
विज्ञापन
उरुन इस्लामपुर
- फोटो : आधिकारिक वेबसाइट/ उरूण इस्लामपुर नगर परिषद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के सांगली के इस्लामपुर शहर को अब ईश्वरपुर के नाम से जाना जाएगा। इसके अलावा, इस्लामपुर नगर परिषद का नाम उरूण नगर परिषद कर दिया गया है। राज्य सरकार ने एक गजट अधिसूचना जारी कर इसकी घोषणा की। गृह मंत्रालय ने पूर्व में नाम बदलने के राज्य सरकार के प्रस्ताव को स्वीकार किया, जिसके बाद यह कदम उठाया गया है।
इस साल जुलाई में हिंदूवादी संगठन 'शिव प्रतिष्ठान' ने सांगली कलेक्टरेट को एक ज्ञापन भेजकर इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर करने की मांग की थी। शिव प्रतिष्ठान के अध्यक्ष संभाजी भिड़े हैं। उनके समर्थकों ने कहा था कि जब तक यह मांग पूरी नहीं हो जाती, वे चैन से नहीं बैठेंगे। तब इस्लामपुर (अब ईश्वरपुर) के एक शिवसेना नेता ने कहा था कि नाम बदलने की मांग 1986 से लंबित है।
पहले उस्मानाबाद रेलवे स्टेशन का बदला था नाम
इससे पहले, मध्य महाराष्ट्र में स्थित उस्मानाबाद रेलवे स्टेशन का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर 'धाराशिव' कर दिया गया था। पहले यह स्टेशन उस्मानाबाद नाम से जाना जाता था और इसका स्टेशन कोड यूएमडी था। इसका नया नाम धाराशिव कर दिया गया और नया स्टेशन कोड डीआरएसवी निर्धारित किया गया। उस्मानाबाद (या उस्मानाबाद) का नाम 20वीं सदी में हैदराबाद रियासत के एक शासक के नाम पर रखा गया था। वहीं 'धाराशिव' नाम उस क्षेत्र में स्थित 8वीं सदी की गुफा परिसरों से लिया गया है, जो ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व रखते हैं।
विज्ञापन
(अधिक जानकारी अपडेट की जा रही है....)